1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला लुक आया सामने, इस दिन ट्रेलर होगा रिलीज

अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला लुक आया सामने, इस दिन ट्रेलर होगा रिलीज

 Published : Jan 18, 2019 01:23 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 01:23 pm IST

अजय देवगन की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज होगा।

first poster of total dhamaal- India TV Hindi
first poster of total dhamaal Image Source : TWITTER/AJAY DEVGAN

अजय देवगन(Ajay devgan)  एक बार फिर आपको हंसाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'टोटल धमाल' का पहला लुक सामने आ चुका है। पोस्टर में फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है। यह धमाल फिल्म की ही सीरीज है। इस बार फिल्म में कई नए लोग शामिल हुए हैं। टोटल धमाल का पहला पोस्टर अजय देवगन ने शेयर किया है साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।

अजय देवगन ने ट्वीट करके फिल्म का पोस्टर शेयर किया। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- 'आज से सिर्फ होगा टोटल धमाल। एडवेंचरस फिल्म के लिए तैयार हो जाएं। 21 जनवरी को ट्रेलर रिलीज होगा।'

पोस्टर में पूरी टीम काले चश्मे पहने नजर आ रहे है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं।

अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से माधुरी दीक्षित लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। 'टोटल' धमाल में माधुरी अनिल कपूर के अपोजित नजर आने वाली हैं। इससे पहले अजय देवगन ने अपना लुक शेयर किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर किया था जिसमें एक बंदन उनके कंधे पर बैठा नजर आ रहा था। अपना लुक शेयर करते हुए अजय ने लिखा- हॉलीवुड के हेड टर्नर क्रिस्टल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

टोटल धमाल में अजय देवगन ने संजय दत्त को रिप्लेस किया है साथ ही अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख पहले की तरह धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।

बॉलीवूुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिफ्ट किया स्पेशल हाउस, कीमत जानकर जाएंगे चौंक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन