1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुआ सस्पेंस, कंगना रनौत 'सीता' के रोल में आएंगी नजर, करीना का नाम भी आया था सामने

खत्म हुआ सस्पेंस, कंगना रनौत 'सीता' के रोल में आएंगी नजर, करीना का नाम भी आया था सामने

 Published : Sep 14, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 11:32 pm IST

कंगना रनौत फिल्म सीता में टाइटल रोल प्ले करेंगी। इस भव्य फिल्म को लिखा है एस एस राजामौली के पिता और बाहुबली के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म में कंगना रनौत जयललिता के रोल में नजर आ रही हैं। कंगना रनौत की एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी आज हो गयी। 4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी कंगना रनौत फिल्म सीता में टाइटल रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था, आखिरकार कंगना का नाम फाइनल हो गया है। खबरें आई थीं कि करीना कपूर खान को भी सीता का रोल ऑफर किया गया था मगर उ्न्होंने बहुत मोटी रकम इस फिल्म के लिए मांगी थी।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें लिखा है कि फिल्म का पूरा नाम सीता द इनकर्नेशन है। इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करेंगे। वहीं निर्माता हैं सलोनी शर्मा। 

नुसरत भरूचा की हॉरर मूवी 'छोरी' का डरावना टीज़र रिलीज

सीता फिल्म के राइटर एस एस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद हैं, जिन्होंने बाहुबली सीरीज की स्क्रिप्ट लिखी है। इस फिल्म के डायलॉग और गाने मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। 

Bigg Boss OTT: राकेश बापट की बहन ने लगाया शो के होस्ट करण जौहर पर ये इल्जाम

कंगना रनौत ने क्वीन, मणिकर्णिका, पंगा, तनु वेड्स मनु और थलाइवी जैसी फिल्मों से खुद का बेहतरीन टैलेंट हर बार साबित किया है। फैंस उन्हें सीता के रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं। केवी विजयेंद्र प्रसाद ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पसंद इस रोल के लिए कंगना रनौत ही हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन