1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से मां के साथ नहीं रहते पीएम नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार के इंटरव्यू में किया खुलासा

इस वजह से मां के साथ नहीं रहते पीएम नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार के इंटरव्यू में किया खुलासा

 Published : Apr 23, 2019 09:12 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 09:17 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी से अभिनेता अक्षय कुमार ने बात चीत की। पूरा इंटरव्यू सुबह 9 बजे एएनआई पर प्रसारित होगा।

अक्षय कुमार-पीएम...- India TV Hindi
अक्षय कुमार-पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सामने लाने की कोशिश की है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू की झलक पेश करते हुए लिखा है- जब पूरा देश इलेक्शन और पॉलिटिक्स पर बात कर रहा है। मुझे मौका मिला है पीएम नरेंद्र मोदी से नॉन पॉलिटिकल बातें करने का। कल सुबह 9 बजे एएनआई के जरिये देखिए और जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ अनसुने किस्से।

अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पीएम नरेंद्र मोदी से वो पूछते दिख रहे हैं कि वो अपने परिवार, अपनी मां के साथ क्यों नहीं रहते। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि वो ये सब मोह बहुत पहले त्याग चुके हैं। देखिए वीडियो-

अक्षय कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की यह बातचीत एएनआई कल 9 बजे प्रसारित करेगा। जिसे आप इंडिया टीवी पर लाइव देख सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन