1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

 Published : Nov 21, 2018 11:03 am IST,  Updated : Nov 21, 2018 11:04 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी दो रीति-रिवाजों से होने वाली है।

Priyanka chopra and Nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and Nick jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

मुंबई:  बॉलीवुड में इस समय शादी का सीजन चल रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का नंबर है। प्रिंयका और निक की शादी की तैयारियां इस, समय जोर-शोर से चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक भी दो रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहे हैं। जी हां 2 दिसंबर को प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे तो वहीं 3 दिसंबर को क्रिस्चन रीति-रिवाजों से दोनों शादी के बंधन में बंधेगें। प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होने जा रही है।

शादी की रस्में 28 नवंबर से शुरु हो जाएंगी। यह रस्में 3 दिसंबर तक चलेंगी। हालांकि अभी शादी की तारीख के बारे में किसी के परिवार की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग 25-26 नवंबर को पूरी करके इंडिया आ जाएंगी। तो वहीं निक भी अपनी फैमिली के साथ 28 नवंबर तक इंडिया आ जाएंगे।

शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। जिसके लिए प्रियंका की मां जोधपुर जाकर तैयारियां देख चुकी हैं। दोनों ही रीति रिवाजों से शादी उम्मेद भवन में ही होगी। हिंदू रस्म में प्रियंका अबु जानी- संदीप खोसला की ड्रेस तो वहीं क्रिस्चन रस्म में राल्फ लॉरेन की ड्रेस पहनेंगी।

माना जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड के कुछ सितारे भी नजर आ सकते हैं। 

शादी से पहले ही दोनों की कई फोटोज वायरल होती रहती हैं। अभी कुछ समय पहले प्रिंयका के ब्राइडर शॉवर और बैचलर पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसके बाद निक जोनस की बैचलर पार्टी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

Also Read:

सामने आईं दीपिका-रणवीर की शादी की और तस्वीरें, देखकर करण जौहर ने कहा मैं शादी करना चाहता हूं

तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय आया मार्केट में, तस्वीरें हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन