सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अपने ट्रेलर रिलीज से ही चर्चा में है। फिल्म में लेस्बियन लव को दिखाया गया है। अब यह फिल्म एक और वजह से चर्चा में आ गया है। दरअसल, फिल्म के पोस्टर से को-प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी का नाम गायब हो गया है।
Related Stories
फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, लेकिन पोस्टर से नाम हटाए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म से हट गए हैं।
ट्रेलर लॉन्च के बाद रिलीज हुए पोस्टर में राजकुमार हिरानी का नाम नहीं है। इसमें सिर्फ विधु विनोद चोपड़ा का नाम है।
फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज हुआ था। ट्रेलर को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। सोनम फिल्म में होमोसेक्शुअल कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है।
फिल्म को शैली चोपड़ा धर डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।
Also Read:
URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए
हार्दिक पंड्या कॉन्ट्रोवर्सी के बीच राहुल द्रविड़ का पुराना वीडियो वायरल, देखकर कहेंगे जेंटलमैन
हार्दिक पंड्या से पहले ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह ने की थी ये ‘गंदी बात’