1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी को लेकर सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, कहा- संजय दत्त की वजह से नहीं की शादी

शादी को लेकर सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा, कहा- संजय दत्त की वजह से नहीं की शादी

 Published : Jan 02, 2019 07:30 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 08:26 am IST

कपिल शर्मा के शो में सलमान खान ने एक खुलासा किया है कि उनकी शादी ना करने के पीछे का कारण संजय दत्त हैं।

Salman khan and kapil sharma- India TV Hindi
Salman khan and kapil sharma Image Source : INSTAGRAM

कपिल शर्मा(Kapil Sharma) के इस हफ्ते टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में सलमान खान(Salman Khan) नजर आने वाले हैं। शो में सलमान खान और कपिल शर्मा काफी मस्ती करते नजर आने वाले हैं। शो के टेलिकास्ट होने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। सलमान खान के शादी ना करने की पीछे का कारण संजय दत्त(Sanjay Dutt) भीं हैं।

सलमान खान ने कपिल शर्मा के शो में अपने और संजय दत्त का एक किस्सा सुनाया। सलमान ने बताया कि एक बार संजय दत्त उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे थे कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिेए, उसी बीच उनकी पत्नी का फोन बार-बार आने लगा। जिसके बाद संजय दत्त वहां से चले गए। जिससे सलमान खान को समझ आ गया कि शादी करना कितना मुश्किल है। सलमान खान का यह वाक्य सुनने के बाद कपिल शर्मा जज नवजोत सिद्दू के साथ वहां बैठे सभी सदस्य हंसने लगे। इस किस्से से सलमान खान संजय दत्त का मजाक उड़ा रहे थे क्योंकि वह सलमान को शादी करने की सलाह दे रहे थे।

कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान अपनी फैमिली के साथ नजर आने वाले हैं।जहां सभी भाई खूब मस्ती करते नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा का शो सोनी टीवी पर शुरु हो चुका है। यह शो शनिवार-रविवार को रात 9:30 बजे आता है।

हाल ही में सलमान खान का शो बिग बॉस 12 का फिनाले हुआ है। शो को दीपिका कक्कड़ ने जीता है। इसके साथ ही सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया-रणबीर के साथ ऋषि कपूर- नीतू न्यूयार्क में इस खास अंदाज में नए साल का किया स्वागत, देखें फोटो

Simmba Box Office Collection Day 4: चार दिन में 100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'सिंबा', जानिए अब तक का कलेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन