1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभी तो हम जिंदा हैं: मौत के पहले ही इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन की खबर हो गई थी वायरल, परिजनों ने दिया था रिएक्शन

अभी तो हम जिंदा हैं: मौत के पहले ही इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन की खबर हो गई थी वायरल, परिजनों ने दिया था रिएक्शन

 Published : Nov 24, 2022 05:36 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 05:36 pm IST

Bollywood celebs death rumor: कई बॉलीवुड स्टार्स की मौत की फेक खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक बताई जा रही है। लेकिन बीती रात उनके निधन की खबर वायरल हो गई थी।

file photo - India TV Hindi
Bollywood celebs death rumor Image Source : FILE PHOTO

Bollywood celebs death rumor: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले की हालत नाजुक हैं। बता दें उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं। लेकिन बीती रात उनके निधन की खबर वायरल होने लगी थीं। जिसके बाद आम के साथ-साथ खास भी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थें। लेकिन ये खबर सही नहीं थी। वहीं इन अफवाह पर रोक लगाने के लिए उनकी बेटी और पत्नी ने बयान जारी कर कहा था कि अभिनेता की हालत नाजुक है और वह इस समय लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। विक्रम गोखले की बेटी ने लोगों से अपने पिता और अभिनेता की सलामती के लिए दुआएं करने के लिए कहा था। चालिए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से सितारे थे जिनके निधन के पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई थी। 

दिलीप कुमार

दिलीप कुमार जब-जब अस्पताल में भर्ती हुए थें। तब-तब उनकी मौत की अफवाह उड़ गई थी। लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पितामह दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन 7 जुलाई 2021 की सुबह हुआ था। दिलीप कुमार के परिवार ने मृत्यु की खबर पर आधिकारिक मुहर लगाते हुए ट्वीट किया था।

कादर खान

जैसे विक्रम गोखले और दिलीप कुमार के मौत की अफवाह उड़ी थी उसी तरह कादर खान की भी निधन की खबर समय से पहले उड़ गई थी। साल 2013 में एक वक्त ऐसा भी आया जब कादर खान की मौत की अफवाह फैल गई थी। कादर खान अपनी मौत की खबर से इतना घबरा गए थे कि उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी मौत की अफवाह को गलत बताते हुए कहा था कि वो अब भी सही सलामत हैं। वहीं 31 दिसंबर 2018 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इस तरह से मिली थी Kartik Aaryan को उनकी पहली फिल्म, जानकर दंग रह जाएंगे आप

लता मंगेशकर

इस लिस्ट में लता दीदी का नाम भी शामिल हैं। बता दें एक बार लता मंगेशकर को खुद इस खबर को रोक लगाते हुए सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने लिखा था, नमस्कार, मेरी सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना दें, भगवान की दया से सब ठीक है। इसके बाद पिछले साल सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद 06 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था।

राजू श्रीवास्तव

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के निधन के पहले ही उनकी मौत के खबर की अफवाह ने सभी को चौंका दिया था। बता दें होटल के जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ था और वे नीचे गिर गए थें। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन  21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। 

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने कर ली शादी? सच जानकर रह जाएंगे आप हैरान

मुमताज,शक्ति कपूर, हनी सिंह, अमिताभ बच्चन

इनके अलावा एक्ट्रेस मुमताज, शक्ति कपूर और हनी सिंह, अमिताभ बच्चन के भी मौत की अफवाह उड़ी थी, लेकिन ये सितारे हमारे बीच आज भी मौजूद हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन