1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार शादी की सालगिरह पर परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे रणथंभौर टाइगर पार्क

अक्षय कुमार शादी की सालगिरह पर परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचे रणथंभौर टाइगर पार्क

 Published : Jan 17, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 03:50 pm IST

 अक्षय कुमार राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर नेशनल पार्क में फैमिली हॉलिडे पर हैं। 

अक्षय कुमार- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM- TWINKLE KHANNA

Highlights

  • अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी गाय को खाना खिलाती नजर आ रही है।
  • अक्षय कुमार कुछ दिन परिवार संग यहीं पर रहेंगे।

जयपुर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर नेशनल पार्क में फैमिली हॉलिडे पर हैं। इस बात का खुलासा खुद कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया और एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी गाय को खाना खिलाती नजर आ रही है और बाद में अपने पिता को गले से लगाती नजर आ रही है।

बॉलीवुड स्टार ने अपने पोस्ट पर कहा कि मिट्टी की खुशबू, गाय को चारा देना पेड़ों की ठंडी हवाएं, अपने बच्चों को ये सब महसूस करने में एक अलग ही खुशी है । अब बस काश कल जंगल में एक बाघ दिखाई दे जाए।

कुमार ने आगे कहा कि खूबसूरत रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने का मौका मिला।

सूत्रों मुताबिक कुमार अगले तीन दिनों तक यहां रहेंगे।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन