1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने जीता दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड

'चंडीगढ़ करे आशिकी' ने जीता दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड

 Published : Jan 17, 2022 06:52 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 06:52 pm IST

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर अभिनीत , अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित चंडीगढ़ करे आशिकी दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। 

चंडीगढ़ करे आशिकी- India TV Hindi
चंडीगढ़ करे आशिकी Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • निर्माता प्रज्ञा कपूर को मुंबई की मेयर श्रीमती किशोरी पेडनेकर द्वारा एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की चंडीगढ़ करे आशिकी ट्रांस गर्ल की दिलचस्प कहानी है।
  • फिल्म में कॉमेडी के साथ एक जरूरी मैसेज भी दिया गया है।

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर चंडीगढ़ करे आशिकी को हाल ही में आयोजित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2022 में एक अवॉर्ड मिला। निर्माता प्रज्ञा कपूर को मुंबई की मेयर श्रीमती किशोरी पेडनेकर द्वारा एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

अवार्ड के बारे में बोलते हुए, निर्माता प्रज्ञा कपूर ने कहा, “चंडीगढ़ करे आशिकी के लिए दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड प्राप्त करने के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमारे लिए अपने पर्यावरण के बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ हैं और मैं इस फिल्म के साथ यह संदेश देना चाहती थी। मुझे खुशी है कि यह संदेश सुना गया है और यह अवॉर्ड इस तथ्य का प्रमाण है। 

चंडीगढ़ करे आशिकी
Image Source : PRचंडीगढ़ करे आशिकी

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर अभिनीत , अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित चंडीगढ़ करे आशिकी दिसंबर में बड़े पर्दे पर आयी और दर्शकों तथा आलोचकों को ये फिल्म खूब पसंद आई। फिल्म का निर्माण गाय इन द स्काई पिक्चर्स और टी-सीरीज ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन