1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जुबिन नौटियाल और योहानी का सॉन्ग 'तू सामने आए' रिलीज होते ही हुआ Viral, लोगों को पसंद आया VIDEO

जुबिन नौटियाल और योहानी का सॉन्ग 'तू सामने आए' रिलीज होते ही हुआ Viral, लोगों को पसंद आया VIDEO

 Published : Nov 24, 2022 06:59 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 06:59 pm IST

Tu Saamne Aaye: 'थैंक गॉड' के सुपरहिट सॉन्ग 'मानिके' के बाद एक बार फिर जुबिन नौटियाल और योहानी की जोड़ी वापस आई है।

Jubin Nautiyal and Yohani song Tu Saamne Aaye - India TV Hindi
Jubin Nautiyal and Yohani song Tu Saamne Aaye Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'मानिके' सिंगर योहानी बॉलीवुड में दमदार डेब्यू के बाद अब म्यूजिक सिंगल से धूम मचा रही हैं। जुबिन नौटियाल के साथ दूसरा गाना 'तू सामने आए' रिलीज किया जा चुका है। यह वीडियो सामने आते ही जमकर वायरल हो रहा है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित जुबिन नौटियाल और योहानी का नया सिंगल 'तू सामने आए' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया  है। 

'थैंक गॉड' के बाद फिर आए साथ 

'थैंक गॉड' के सॉन्ग 'मानिके' में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद यह जोड़ी एक और मज़ेदार गाने के साथ वापसी कर रही है जो निश्चित रूप से आपकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनने के लायक है। इस गाने का  म्यूजिक कम्पोज़िशन रॉकी खन्ना और जुबिन द्वारा किया गया है, रॉकी खन्ना ने इसके बोल लिखे हैं , 'तू सामने आए' निश्चित रूप से एक शानदार गाना है। 

वीडियो में दिखी पहाड़ों की सुंदरता 

पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता, कारवां के साथ जुबिन और योहानी का जबरदस्त लुक इस गाने और भी जानदार बनता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो को नवजीत बुट्टर ने निर्देशित किया है। यह गाना इसलिए और भी खास है क्योंकि यह योहानी का पहला हिंदी सिंगल है दिलचस्प बात यह है कि जुबिन और योहानी ने हाल ही में लद्दाख की यात्रा तय की और इसी दौरान दोनों ने ही इस ट्रैक पर काम किया और उनके बीच की ऑनस्क्रीन और ऑफ़स्क्रीन दोस्ती देखने लायक थी। उनके द्वारा साझा की जाने वाली मजेदार बॉन्डिंग की झलक इस गाने में बखूबी नज़र आती है।

जुबिन नौटियाल कहते हैं कि , "मैं पहाड़ों से ताल्लुक रखता हूं और 'तू सामने आए' की शूटिंग के लिए वहां जाना एक जादुई अनुभव  से कम नहीं था । इस गाने की सुंदरता न केवल इसके सुरम्य दृश्यों में है, बल्कि संगीत में भी है। मुझे लगता है कि योहानी और मेरी आवाज एक साथ बहुत अच्छी तरह मेल कहती है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों को यह गाना ज़रूर पसंद आएगा। " 

योहानी कहती  हैं, "यह मेरा अब तक का पहला हिंदी सिंगल है, मैं खुश हूं  कि म्यूजिक लवर्स इसे पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे अपना प्यार बरसाएंगे। इस गाने के म्यूजिक वीडियो को शूट करने का अनुभव बहुत ही  शानदार था क्योंकि जुबिन और मैं अच्छे दोस्त हैं, और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित थी । इसलिए जब हमने सबसे खूबसूरत जगह-लद्दाख की यात्रा के दौरान इस गाने को बनाने का फैसला किया, तो मैं इसके लिए तैयार थी ।"

Korean film में नजर आएंगी Anushka Sen, पूरा किया 'एशिया' का पहला शेड्यूल

अभी तो हम जिंदा हैं: मौत के पहले ही इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन की खबर हो गई थी वायरल, परिजनों ने दिया था रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन