1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने अपने बेटे की पहली तस्वीर की शेयर, जानें क्या है अनिल कपूर के नाती का नाम

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने अपने बेटे की पहली तस्वीर की शेयर, जानें क्या है अनिल कपूर के नाती का नाम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 20, 2022 07:26 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 11:06 pm IST

Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नामकरण कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : INSTAGRAM

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में माँ बनी थी, उन्होंने 20 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया था। अपने बेटे के एक महीने पुरे होने पर उन्होंने सोशल मेडियर पर उसकी पहली तस्वीर शेयर की है। दरअसल, सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार अपनी फैमिली फोटो शेयर की है। अपने बेटे के पहले मंथ पर सोनम ने सिर्फ इंस्टाग्राम पर फोटो ही नहीं शेयर किया बल्कि उसका नाम भी बताया। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूरआहूजा रखा है। शेयर किये गए इस तस्वीर में सोनम, आनंद और उनका बेटा पीले ड्रेस में नजर आ रहे हैं। हालांकि, बेटे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। 

सोनम ने शेयर की फॅमिली फोटो 

फोटो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वो सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के शक्तिशाली स्वामी हैं'। हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक हैं। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। वायु को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।"कुल मिलाकर सोनम और आनंद के बेटे का नाम बहुत ही खूबसूरत है। 

फैंस ने की चेहरा दिखाने की मांग 

सोनम की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि सोनम जल्दी से अपने बेटे का चेहरा दिखाएं। वहीँ कई यूज़र्स को उनके बेटे का नाम बहुत पसंद आया। 

अरमान कोहली को ड्रग्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी बेल, भरना पड़ा 1 लाख रुपये का बॉन्ड

 

Doctor G Trailer: फिर टैबू तोड़ने आए Ayushmann Khurrana, अब स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर करेंगे महिलाओं की जांच

Kartik Aaryan ने किया इकोनॉमी क्लास में सफर, स्टार को देखते ही फैंस हुए क्रेजी; Watch Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन