1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Leone के साथ हुआ इतना बड़ा फ्रॉड, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sunny Leone के साथ हुआ इतना बड़ा फ्रॉड, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 27, 2022 08:58 am IST,  Updated : Sep 27, 2022 08:58 am IST

Sunny Leone: सनी लियोनी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। चालिए जानते हैं आखिर वो पोस्ट है क्या और इतना वायरल क्यों हो रहा।

 Sunny Leone instagram - India TV Hindi
Sunny Leone Image Source : SUNNY LEONE

Highlights

  • सनी लियोनी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।
  • सनी ने साल 2012 में फिल्म ‘जिस्म 2’ (Jism 2) से अपने बॉलीवुड सफर की शुरूआत की थी।
  • सनी ने इससे सभी को सावधान रहने के लिए कहा है।

Sunny Leone: सनी लियोनी अपनी क्यूटनेस के कारण बॉलीवुड में अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं सनी को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। सनी ने बॉलीवुड को एक से एक फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘जिस्म 2’ (Jism 2) से अपने बॉलीवुड सफर की शुरूआत की थी। हाल ही में सनी लियोनी से एक पोस्ट शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। चालिए जानते हैं आखिर वो पोस्ट है क्या और इतना वायरल क्यों हो रहा। 

बता दें हम सब की फेवरेट सनी लियोनी ने हाल ही में ट्वटिर पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि ये न्यू ईयर पर थाईलैंड में होने वाले किसी ईवेंट की प्रोमोशनल वीडियो है, जिसमें सनी लियोनी के नाम और तस्वीर दिखाई दे रही है। हालांकि सनी ने इससे सभी को सावधान रहने के लिए कहा है, क्योंकि उनका इस ईवेंट से कोई भी लेना-देना नहीं है। लोग उनके नाम का गलत यूज कर रहे हैं। 

Sara Ali Khan ने सरेआम गार्ड के साथ की शर्मनाक हरकत, यूजर्स बोले- 'सस्ते नशे करके आई हो मैडम'

उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सूचना: मैं किसी भी तरीके से इस ईवेंट के साथ जुड़ी हुई नहीं हूं और न ही इसके आयोजकों को मेरे नाम का इस्तेमाल करने का कोई अधिकार है। कृपया इस बात का ध्यान रखें कि आप लोग इस तरह के घोटालों में ना फंसे।”

Rakhi Sawant को फिर प्यार में मिला धोखा!, ब्वॉयफ्रेंड आदिल ने इस वजह से शादी करने के लिए किया इंकार

सनी लियोनी ने 'जिस्म 2', 'तेरा इंतजार', 'बेईमान लव', 'वन नाईट स्टैंड', 'मस्तीज़ादे', 'कुछ कुछ लोचा है', 'एक पहेली लीला', 'रागिनी एमएमएस', 'जैकपॉट' में काम किया है।   

Navaratri 2022: मां दुर्गा की भक्ति में फिर लीन हुई Abhilipsa Panda, इससे पहले 'हर-हर शंभू' हुआ था हिट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन