1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Anjali Arora new song: अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'क्या होता' रिलीज, अभी तक मिले इतने मिलियन व्यूज

Anjali Arora new song: अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'क्या होता' रिलीज, अभी तक मिले इतने मिलियन व्यूज

 Published : Nov 24, 2022 07:10 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 07:10 pm IST

Anjali Arora new song: अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'क्या होता' हाल ही में रिलीज हुआ है। बता दें इस गाने को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

file photo - India TV Hindi
Anjali Arora Image Source : FILE PHOTO

Anjali Arora: सोशल मीडिया पर अपनी शानदार अभिनय के लिए जाने जानी वाली 'कच्चा बादाम' (Kachha Badam) गर्ल अंजलि अरोड़ा ने एक बार फिर अपने नए गाने 'क्या होता' से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया हैं। बता दें टीवी के रियलिटी शो लॉकअप (Lockup) में भी अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) नजर आ चुकी हैं। अब अंजलि का ये गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना एक ऐसे जोड़े की प्यारी प्रेम कहानी है जो प्यार में पड़ जाता है, लेकिन लड़का एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसका प्यार उसका समर्थन करता है और उसके साथ खड़ा होता है, उसे खुश करने की कोशिश करता है और उसे अपने जीवन के अंतिम क्षणों में जीने देता है। कहानी अपने अद्भुत साउंडट्रैक और भावपूर्ण गीतों के साथ एक प्यारी प्रेम कहानी को चित्रित करती है, जो हमें इसे बार-बार सुनने से नहीं रोक सकती है। प्रशंसकों को इस नई जोड़ी से प्यार हो गया है और गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

अभी तो हम जिंदा हैं: मौत के पहले ही इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन की खबर हो गई थी वायरल, परिजनों ने दिया था रिएक्शन

पहली बार देसी मेलोडीज़ के साथ काम करने और अपने नए गाने पर अंजलि अरोड़ा ने अपना आभार व्यक्त किया, जिसके लिए अभिनेत्री कहती हैं, "जब मैंने रोमाना का 'क्या होता' सुना तो मुझे उनकी आवाज़, जानी सर का लेखन और अरविंद खैरा सर की कहानी बहुत पसंद आई; मैं इस परियोजना के लिए बस ना नहीं कह सकती थी ! मुझे सेट पर हर पल अच्छा लगा क्योंकि पूरी टीम बेहद अच्छी है। 

इस तरह से मिली थी Kartik Aaryan को उनकी पहली फिल्म, जानकर दंग रह जाएंगे आप

 3.9 मिलियन व्यूज 

रोमाना के साथ शूटिंग करना आसान था क्योंकि वह न केवल मेहनती है, रियलिटी में भी एक अच्छे और सुप्पोर्टीवे पर्सन हैं।" हमारे बीच वास्तव में बहुत अच्छा ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड है जो स्क्रीन पर दिखाई देता है। उनकी आवाज में इमोशन है, और मुझे आशा है कि प्रशंसक 'क्या होता' का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम करते हैं!" बता दें गाने को देसी मेलोडीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और सिर्फ 4 दिनों में इसे 3.9 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन