1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पति सैफ के सॉन्ग 'ओले-ओले' पर करीना कपूर का धमाकेदार डांस, कहा- मैं सैफ से बेहतर डांस करती हूं

पति सैफ के सॉन्ग 'ओले-ओले' पर करीना कपूर का धमाकेदार डांस, कहा- मैं सैफ से बेहतर डांस करती हूं

 Published : Jun 29, 2019 12:15 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 12:38 pm IST

करीना कपूर खान इन दिनों जीटीवी के रियलिटी सो 'डांस इंडिया डांस' 7: बैटल ऑफ द चैंपियन को जज कर रही हैं। सेट पर करीना का अंदाज देखने लायक है।

करीना कपूर और सैफ अली...- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान

नई दिल्ली: करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान इन दिनों जीटीवी के रियलिटी सो 'डांस इंडिया डांस' 7: बैटल ऑफ द चैंपियन को जज कर रही हैं। सेट पर करीना का अंदाज देखने लायक है। हाल ही में डांस इंडिया डांस के सेट से एक वीडियो सामने आई है जिसमें करीना पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के 90s का फेमस गाना 'ओले ओले' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं सिर्फ इतना ही नहीं करीना ने कहा कि 'मैं सैफ से बेहतर डांस करती हूं'। इसके अलावा वो अपनी बहन करिश्मा कपूर के सॉन्ग मैं तो रास्ते से जा रही थी पर भी थिरकीं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि शो में करीना कपूर(Kareena Kapoor) ने दो आइकॉनिक सॉन्ग पर डांस करके समां बांध दिया। 

करीना कपूर ने ओले ओले पर डांस किया तो उन्होंने बताया कि जब सैफ की फिल्म ये दिललगी देखी थी तब वो स्कूल में थीं। करीना ने कहा- सैफ से बेहतर डांस किया मैंने। इस दौरान करीना ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं। करीना रफ्तार और बॉस्को मार्टिस के साथ शो को जज कर रही हैं। हाल ही में वो डीआईडी की शूटिंग के लिए लंदन से आईं थी। इन दिनों वो पति और बेटे तैमूर संग लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। करीना अपने पति सैफ संग स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। साथ ही वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी कर रही हैं। इस शो से करीना ने टीवी की दुनिया में पहली बार कदम रखा है।

वर्क फ्रंट पर करीना कपूर खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में कॉप का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में भी दिखेंगी। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है।

Also Read:

कंगना रनौत-राजकुमार राव की मेंटल है क्या का नाम अब हुआ जजमेंटल है क्या

हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद क्या विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

सुहाना खान हुईं ग्रेजुएट, शाहरुख खान-गौरी खान ने शेयर की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन