1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो के जरिए खोई हुई इज्जत हासिल करेंगे राज कुंद्रा, मेकर्स से की करोड़ों की डिमांड

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो के जरिए खोई हुई इज्जत हासिल करेंगे राज कुंद्रा, मेकर्स से की करोड़ों की डिमांड

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 23, 2022 08:23 am IST,  Updated : Sep 23, 2022 08:23 am IST

Bigg Boss 16 : सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी बतौर कंटेस्टेंट आने वाले हैं।

Bigg Boss 16- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : TWITTER

Highlights

  • राज कुंद्रा बनेंगे बिग बॉस 16 का हिस्सा!
  • सलमान खान के शो पर राज खोलेंगे कई राज़!

Bigg Boss 16 : छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) अपने नए सीज़न के साथ एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। बिग बॉस शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में छाया रहता है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो को लेकर आए दिन नई-नई जानकारी सामने आती रहती है। इस मंच पर आकर कंटेस्टेंट अपने दिल की बात भी रखते हैं। कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे सितारे जो बाहर खुलकर अपनी सफाई पेश नहीं कर पाते हैं। उनके लिए भी ये एक बेहतरीन प्लेफॉर्म है। 

मिली जानकारी के अनुसार अब सलमान खान के शो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी बतौर कंटेस्टेंट आने वाले हैं। माना जा रहा है कि बिग बॉस 16 के जरिए राज दुनिया के सामने अपनी सफाई पेश करेंगे। अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई खुलासे करेंगे। मेकर्स लगातार राज से कॉन्टेक्ट कर रही है। खबरों की मानें तो इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए राज अच्छी खासी रकम ले रहे हैं। हालांकि इस बारे में राज की तरफ से कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है।

Anupamaa: कपाड़िया हाउस पहुंचकर बा ने किया जमकर तमाशा, अनुपमा पर लगाया घर तोड़ने का इल्ज़ाम

राज ने मेकर्स से मांगे करोड़ों की रकम

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शो को लेकर राज और मेकर्स की बात हो रही है। राज ने पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ मांगे हैं जो काफी बड़ी है। इसके अलावा उनकी यह भी डिमांड है कि वह शो में लंबा रहना चाहते हैं।

मिली रकम को करेंगे डोनेट

खबरों की मानें तो राज को मेकर्स से जितने भी पैसे मिलेंगे वो उन्हें एनजीओ को डोनेट कर देंगे। दावा किया जा रहा है कि राज का कहना है कि वो शो में पैसों के लिए नहीं आ रहे हैं। उनके पास पैसों की कमी नहीं है। एक बात साफ है कि अगर से खबरें सही साबित होती हैं तो राज अपनी छवी को साफ करने के लिए शो का हिस्सा बनना चाहते हैं। 

दिल्ली के सूरज नायर से जानिए 'केबीसी 14' में पहुंचना उनके लिए क्यों है बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन