1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Debina Bonnerjee ने दिखाई न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक, पोस्ट में लिखी स्पेशल कविता

Debina Bonnerjee ने दिखाई न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक, पोस्ट में लिखी स्पेशल कविता

 Published : Nov 24, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 12:46 pm IST

साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे टीवी एक्ट्रेस Debina Bonnerjee और एक्टर Gurmeet Chaudhary ने इसी साल 3 अप्रैल को अपनी पहली बेटी 'लियाना' का स्वागत किया था।

debina- India TV Hindi
Debina Bonnerjee ने दिखाई न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक Image Source : INSTAGRAM/DEBINABON

फेमस टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं Debina Bonnerjee के लिए साल 2022 लकी साबित हुआ है। इस साल में देबिना 2 बार मां बनी हैं। देबिना ने अप्रैल में बेटी लियाना के जन्म के बाद अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद बीते दिनों देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। इस बार देबिना की बेटी समय से पहले प्रीमेच्योर पैदा हुई जिस वजह से उसे कुछ दिन अस्पताल में गुजारने पड़े। हालांकि अब देबिना और गुरमीत अपनी बेटी को घर से आए हैं। हाल ही में देबिना ने अपने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट को मारने दौड़े साजिद खान, गुस्से से हुए आग बबूला....

Debina Bonnerjee इस तस्वीर में पिंक कलर के सूट में बेटी को निहारती दिख रही हैं। देबिना ने बेटी के फेस को रिवील नहीं किया है। उन्होंने बेटी के चेहरे को हार्ट वाले इमोजी से छुपाया है। Debina Bonnerjee ने तस्वीर के साथ कविता लिखी, 'मेरे दूसरे बच्चे के लिए, तुम मेरे पहले बच्चे नहीं हो, यह सच है। मैं तुमसे प्यार करने से पहले दूसरे से प्यार करती थी। लेकिन मैं इस बार एक अलग मां हूं। मैंने इस बार अपने आपको ज्यादा शांत और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाया। अब दो बच्चों को मेरी जरूरत है। मैं पहली बार इतनी उत्साहित थी। इस बार मैं चीजों को धीमे तरीके से करना चाहती हूं। आपका 'फर्स्ट' मेरे लिए 'लास्ट' होगा। तुम मेरी पहली बेबी नहीं थी, यह सच है, लेकिन मेरी आखिरी बेबी तुम हो। तुम आखिरी लोरी हो जो मैं कभी गाऊंगी.'

Shraddha Walkar का लेटर पढ़कर भावुक हुईं कंगना रनौत, बोलीं- परियों की कहानी पर करती थी विश्वास

पौराणिक टीवी सीरियल 'रामायण' में ही देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की पहली बार मुलाकात हुई थी। इस सीरियल के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर साल 2011 में देबिना-गुरमीत ने शादी रचा ली थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट हुई थी जिसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के 11 साल के बाद देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर इस साल किलकारी गूंजी है। देबिना बनर्जी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फेमस यूट्यूबर भी हैं। Debina Bonnerjee ने यूट्यूब पर अपने वीडियो में बेटी की घर तक की जर्नी दिखाई है।

Animal Look Leaked: 'एनिमल' के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर का खतरनाक लुक, खून से लथपथ दिखे चॉकलेटी बॉय 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन