1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा, इंडिया टीवी को बताया कारण

विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा, इंडिया टीवी को बताया कारण

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Sep 15, 2021 01:35 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 06:57 pm IST

विजय रुपाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देने का मेरा फैसला त्वरित था, मुझे पार्टी हाईकमान से निर्देश मिला था।

विजय रुपाणी ने गुजरात...- India TV Hindi
विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा, इंडिया टीवी को बताया कारण Image Source : PTI

बीते शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। इसके बाद बीते 5 दिनों से गुजरात का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शपथ ग्रहण कर चुके हैं। इस बीच हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया। इस बीच अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इंडिया टीवी से बातचीत में इस्तीफे के कारणों का खुलासा किया। 

हाईकमान का आदेश

विजय रुपाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देने का मेरा फैसला त्वरित था, मुझे पार्टी हाईकमान से निर्देश मिला था। जिस दिन मैंने त्यागपत्र दिया उससे पिछली रात को संगठन महामंत्री ने मुझे त्यागपत्र देने के लिए कहा था। मैंने उनको बताया कि 5 साल तक गुजरात की जनता की सेवा का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का धन्यवाद। 

यह एक रिले रेस है

विजय रुपाणी ने कहा कि मेरे मन में यही था कि राज्य में नया राजनीतिक वातावरण बने और नई लीडरशिप आगे बढ़े। यह एक रिले रेस है, एक के बाद एक नए लीडर आते हैं, पहले केशुभाई थे, फिर नरेंद्र भाई आए फिर आनंदीबेन, फिर मैं और अब भूपेंद्र भाई को मौका मिला और अब वो काम करेंगे। 

आसान था इस्तीफे का फैसला 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के नाते हमारी मानसिकता रहती है कि किसी पद पर हम कायम नहीं है, मैंने अपनी प्रसन्नता के साथ त्यागपत्र दिया है। मेरे लिए त्यागपत्र देने का फैसला बहुत आसान था, हम सब कार्यकर्ता सत्ता के लिए काम नहीं करते, मैं तो 1973-74 से एक्टिव हूं, सत्ता हमारे लिए सिर्फ सेवा का जरिया है। सत्ता ही सर्वस्व नहीं है हम लोग इसी मानसिकता के साथ काम नहीं करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।