1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में आई विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 10 चीजें, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

शरीर में आई विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 10 चीजें, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 14, 2021 04:20 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 06:32 pm IST

अगर आप बार-बार वायरल फ्लू की चपेट में आ जाते हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि आपके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में इन 10 चीजों का सेवन करें।

Vitamin C- India TV Hindi
Vitamin C Image Source : INSTAGRAM/1TWENTY80

कोरोना काल में जिस एक चीज का सबसे ज्यादा नाम सुनने और पढ़ने को मिला वो है इम्यूनिटी यानी कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता। सामान्य तौर पर इसका मतलब है कि शरीर को रोगों से लड़ने के लिए जिस चीज की जरूरत होती है वो इम्यूनिटी है। जब बात इम्यूनिटी की आती है तो अपने आप विटामिन सी का नाम आ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। अगर आप बार-बार वायरल फ्लू की चपेट में आ जाते हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि आपके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में आज हम आपको 10 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करके आप शरीर में आई विटामिन सी की कमी को दूर कर सकते हैं।

सिर्फ धूप ही नहीं इन 5 चीजों से भी दूर होती है शरीर में आई विटामिन डी की कमी

Kiwi
Image Source : INSTAGRAM/CARTOON__29Kiwi

कीवी

कोरोना काल में सबसे ज्यादा जो फल खाया गया वो कीवी है। कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। अगर आप एक कटोरी कीवी की बात करें तो उसमें 137.4 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, कॉपर और आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है।

पपीता
पपीता भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। एक कप पपीते की बात करें तो उसमें करीब 88.43 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। खास बात है कि पपीता आपकी स्किन के लिए लाभदायक होता है।

Gooseberry
Image Source : INSTAGRAM/ CULINAMYKITCHEN45Gooseberry

आंवला
शरीर में आई विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप आंवले का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप एक आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपको 30 संतरों के बराबर विटामिन सी मिलेगा। इसलिए इसका सेवन आप जरूर करें।

अंगूर 
अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं जिसमें से एक विटामिन सी भी है। रोजाना अगर आप अंगूर का सेवन करेंगे तो आपको विटामिन सी के अलावा कैलोरी और फाइबर भी मिलेगा।

Guava
Image Source : INSTAGRAM/ALLSEASONS_MULUNDGuava

अमरूद
अमरूद एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। करीब 100 ग्राम अमरूद में 228.3 मिग्रा विटामिन सी होता है। इसके साथ ही इसमें कई मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।

शाकाहारी लोग शरीर में आई कैल्शियम की कमी को इन 5 चीजों से करें दूर

खाएं टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जियों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है टमाटर में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। 

Peas
Image Source : INSTAGRAM/ALIREZ.FOODSPeas 

मटर 
कई सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें मटर का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर मटर पनीर की सब्जी, आलू गोभी की सब्जी या फिर पुलाव। लेकिन क्या आप जानते हैं करीब 100 ग्राम मटर में 14.2 मिग्रा विटामिन सी होता है।

स्ट्रॉबेरी
कई लोगों को स्ट्रॉबेरी बहुत ज्यादा पसंद होती है। स्ट्रॉबेरी ना केवल आपके दांतों के लिए अच्छी रहती है बल्कि त्वचा के लिए भी लाभदायक होती है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको विटामिन सी भी मिलेगा।

Orange
Image Source : INSTAGRAM/ CUTISCURA_BYASTAOrange 

संतरा
विटामिन सी प्रचुर मात्रा में संतरे में भी पाया जाता है। संतरा देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही अच्छा विटामिन सी का अच्छा सोर्स भी है। 

शिमला मिर्च
ग्रीन कलर की गोल गोल शिमला मिर्च भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। करीब एक कप शिमला मिर्च में 190 मिलीग्राम विटामिन सी होती है। ये आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी होता है जो कि पेट की बीमारियों से आपका बचाव करने में मदद करता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।