1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट खाली पेट ऐसे करें गुड़मार का सेवन, जल्द कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

डायबिटीज पेशेंट खाली पेट ऐसे करें गुड़मार का सेवन, जल्द कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 15, 2022 04:51 pm IST,  Updated : Jan 15, 2022 04:51 pm IST

औषधीय गुणों से भरपूर गुड़मार ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन

Gulmar for diabetes - India TV Hindi
Gulmar for diabetes  Image Source : INSTAGRAM/PHARMA_CG

Highlights

  • आयुर्वेद में गुड़मार का काफी महत्व है
  • गुड़मार का सेवन करके ब्लड शुगर को नैचुरल तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं

आज के समय में डायबिटीज की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। यह एक लाइलाज बीमारी हैं। ऐसे में ब्लड शुगर के मरीज को जिदंगीभर अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान इस बीमारी के होने का मुख्य कारण है। इसलिए जरूरी हैं कि आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा आप चाहे तो अपनी डाइट में गुड़मार को शामिल करके काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। 

गुड़मार की पत्तियों का उपयोग औषधीय दवाओं पर अधिक किया जाता है।  गुड़मार ब्लड शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों में ही अत्यधिक प्रभावी है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इतना ही नहीं आप खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करके और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए गुड़मार की पत्तियों, क्वाथ या फिर पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

40 के बाद पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन घटने से होती है ये बीमारी, ये संकेत ना करें इग्नोर

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है गुड़मार

गुड़मार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह तत्व अग्नाशय की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है और इंसुलिन के स्राव को बढ़ाता है जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम होता है। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह करें करी पत्ते का सेवन, जल्द ही कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज कैसे करें गुरमार का सेवन

  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाली पेट गुरमार की कुछ पत्तियां को चबाकर खा लें। इसके बाद एक गिलास पानी पी लें। इससे आपका ब्लड शुगर तुरंत कम ही नहीं होगा बल्कि दिनभर आपको ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगा।  
  • आप चाहे तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच गुरमार का पाउडर डालकर पी लें। इसे आप लंच और डिनर के आधा घंटा पहले लें।

 नोट- इस बात का ध्यान रखें कि गुड़मार का अधिक सेवन न करें। इससे आपको कमजोरी के साथ अत्यधिक पसीना आ सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।