ऑमिक्रान से बच्चों को सबसे अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बनाएं इम्यूनिटी मजबूत और कारगर योगासन
ऑमिक्रान से बच्चों को सबसे अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बनाएं इम्यूनिटी मजबूत और कारगर योगासन
Written by: India TV Health Desk
Published : Jan 15, 2022 10:33 am IST,
Updated : Jan 15, 2022 10:57 am IST
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कैसे रखें बच्चों का ख्याल और उनमें इम्यूनीटी बढ़ाने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए? जानिए स्वामी रामदेव से उपाय और अचूक योगासन।
Image Source : INDIA TV
स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बनाएं बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत
Highlights
ताड़ासन से रक्त संचार सही से होता है।
वृक्षासन से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है।
गरुड़ासन से पैर के मसल्स मजबूत होते हैं।
देश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना देश में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। 14 जनवरी को देश भर में कोरोना के दो लाख 67 हजार से ज्यादा नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इस बार नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, बच्चों पर डायरेक्ट अटैक कर रहा है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों की वैक्सीन अभी आई नहीं है। बता दें, ओमिक्रॉन सीधे गले और सांस की नली को निशाना बना रहा है। बच्चों का रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट बड़ों के मुकाबले छोटा होता है। इसलिए खतरा उनके लिए भी ज्यादा है।
अगर बच्चों में बुखार, जुकाम, खांसी, गले में खराश, गले में दर्द या फिर ब्रीदिंग प्रॉब्लम जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें और फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी और योग से बच्चों को ओमिक्रॉन से बचाया जा सकता है। कोशिश करें कि जितना हो सके आप उन्हें घर पर रखें। उनकी बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रिशन का ख्याल रखें। इसके अलावा समय-समय पर बच्चों के हाथ साबुन से धुलाते रहें। साथ ही उन्हें रोज योग-प्राणायाम कराने की कोशिश जरूर करें। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कैसे रखें बच्चों का ख्याल और उनकी इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? जानिए स्वामी रामदेव से उपाय और अचूक योगासन।