1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन सोया फूड्स से तेजी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी, क्या आपके किचन में हैं मौजूद?

इन सोया फूड्स से तेजी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी, क्या आपके किचन में हैं मौजूद?

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 14, 2022 03:41 pm IST,  Updated : Jan 14, 2022 03:41 pm IST

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में सोया फूड्स शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।

इन सोया फूड्स से तेजी...- India TV Hindi
इन सोया फूड्स से तेजी से बूस्ट होती है इम्यूनिटी Image Source : FREEPIK

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर कोई डरा हुआ है। रोजाना इसके मरीजों में उछाल आ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आपकी इम्यूनिटी मजबूत तो इससे कुछ हद तक बचा जा सकता है।  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में सोया फूड्स शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यहां तक FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी बताया है कि यदि आप इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं तो हमें प्रोटीन और फाइबर युक्त सोयाबीन और इससे बने खाद्य पदार्थों सेवन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कुछ सोया फूड्स के बारे में जिनसे आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं-

सोया ग्रेनुएल- 

सोया ग्रेनुएल दिखने में छोटे आकार के होते हैं। ये खाने में बेहद टेस्टी होते हैं। इन्हें आप सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

सोया मिल्क -

सोयाबीन को अच्छी तरह पीसकर दूध में मिलाकर सोया मिल्क तैयार किया जाता है जो सामान्‍य दूध से अधिक फायदेमंद होता है। ये आपकी इम्यूनिटी  बढ़ाने के साथ साथ और चीजों में भी लाभकारी होता है।

टोफू सोया -

टोफू जिसे सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है। टोफू ऐसा प्रोटीन रिच शाकाहारी फूड है जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर टोफू में प्रोटीन, अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस पदार्थ मौजूद होते हैं, जो मसल्स के विकास के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें जिंक, आयरन, पौटेशियम और कई विटामिन भी मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।

सोया आटा -

सोयाबीन के आटे को गेहूं के आटे में मिलाकर इसकी रोटियां खाने से होता है फायदा। सोयाबीन के आटे में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। 

सोया नट्स-
सोया नट्स का इस्तेमाल आम तौर पर घर में सब्जी के रूप में होता है। इसे कई विधियों द्वारा बनाया जा सकता है। ये हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। इससे कई बीमारियों में राहत मिलती है साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।