1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन लोगों को बैंगन खाने से बचना चाहिए, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

इन लोगों को बैंगन खाने से बचना चाहिए, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 16, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Jan 16, 2022 02:16 pm IST

कई सेहत सम्बन्धी परेशानियां ऐसी होती हैं जिनमें बैंगन खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसके सेवन से आपकी दिक्कतें काफी बढ़ सकती हैं।

These people do not eat Brinjal- India TV Hindi
These people do not eat  Brinjal Image Source : FREEPIK

कई लोगों को बैंगन खाना बहुत पसंद होता है। लोग इसे अलग-अलग रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में लोग बैंगन का भर्ता खाना खूब खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर मौसम में मिलने वाला बैंगन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल कई सेहत सम्बन्धी परेशानियां ऐसी होती हैं जिनमें बैंगन खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसके सेवन से आपकी दिक्कतें काफी बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी दिक्कतें होने पर आपको बैंगन खाने से बचना चाहिए। 

Related Stories

कम उम्र में ही बूढ़ा बना देती है इस विटामिन की कमी, बचना है तो कीजिए इन फूड्स का सेवन

 एलर्जी होने पर

अगर आपकी बॉडी में किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या है तो आप बैंगन खाने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंगन आपकी एलर्जी की परेशानी को और बढ़ा सकता है। अगर आपकी आंखों में भी किसी भी तरह परेशानी हो तो भी  बैंगन खाने से बचें। 

डिप्रेशन
अगर आप डिप्रेशन की समस्या से गुजर रहे हैं तो बैंगन को खाने से परहेज करें। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति ज्यादातर दवाओं का सेवन करते हैं। इसलिए अगर आप बैंगन का सेवन करेंगे तो दवाओं का असर कम हो सकता है। 

डायबिटीज के मरीज खाली पेट पिएं ये ड्रिंक, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

बवासीर 
जिन लोगों को बवासीर की समस्या है वो भी बैंगन का सेवन करने से बचें। अगर आप बैगन का सेवन करेंगें तो हो सकता है कि आपकी परेशानी और बढ़ जाए। 

पथरी की समस्या होने पर
पथरी की समस्या में पीड़ित व्यक्ति को खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर्स के अनुसार बैंगन में ऑक्सलेट पाया जाता है जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए आप बैंगन का सेवन करने से परहेज करें। 

प्रेग्नेंसी के दौरान
प्रेग्नेंसी के दौरान बैंगन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल प्रेग्नेंसी के दौरान बैंगन का सेवन करना गर्भस्थ बच्चे के विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 होममेड ड्रिंक, जल्द दिखेगा असर 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।