Yoga Tips For Arthritis: रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया... ज़िद्दी कोरोना का हाल भी कुछ ऐसा ही है। जो हमारे हौसलों के आगे पस्त तो हुआ लेकिन शिकस्त के बाद भी उसके साइड इफेक्ट्स लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। हार्ट.. ब्रेन.. लंग्स.. लिवर.. किडनी को नुकसान पहुंचाने के साथ कोरोना ने हड्डियों का भी बुरा हाल किया है। ना सिर्फ बोन्स कमज़ोर हो रही हैं बल्कि लोग जोड़ों के दर्द के साथ आर्थराइटिस का भी शिकार हो रहे हैं। अवैस्कुलर नेक्रोसिस जैसी खतरनाक बीमारी भी कोरोना से उबरे लोगों को परेशान कर रही है। बहुत से लोग तो इस बात से भी अनजान हैं कि अवैस्कुलर नेक्रोसिस होता क्या है।
बढ़ा हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा
दरअसल... इस बीमारी को ऑस्टियो नेक्रोसिस के नाम से भी जानते हैं। जिसमें मरीजों के हिप में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता, नतीजा.. बोन्स के टिशूज़ डेड होने लगते हैं। खून की कमी से शरीर की हड्डियां गलने लगती हैं। इसलिए इसे डेथ ऑफ बोन भी कहते हैं। ऐसे में हड्डियों से जुड़ी किसी भी बीमारी को लेकर बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। क्योंकि इंग्लैंड की नॉटिंघम और कील यूनिवर्सिटी की ताज़ा रिसर्च के मुताबिक गर्दन.. कमर.. कंधे.. घुटनों के ज्वाइंट्स में होने वाला पेन... हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा देता है।
देश में पहले ही हैं बुरे हाल
देश में पहले ही 18 करोड़ से ज़्यादा गठिया के मरीज़ हैं। हर 5 में से 1 पुरुष इसका शिकार है तो हर चौथी महिला को हड्डी का रोग है। कोरोना के साइड इफेक्ट्स इनकी तादाद में दिन ब दिन इज़ाफा कर रहे हैं। सिर्फ कोरोना के साइड इफेक्ट ही नहीं और भी कई वजह हैं जिनसे आर्थराइटिस का रोग होता है। जैसे मोटापा, विटामिन-मिनरल्स की कमी, हार्मोनल इम्बैलेंस और खराब इम्यूनिटी। तो इससे पहले कि ओल्ड एज की ये बीमारी देश में महामारी की शक्ल ले। उसकी रोकथाम ज़रूरी है। योग-आयुर्वेद में वो ताकत है जिससे गठिया के रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
पोस्ट कोविड इफेक्ट, खतरे में ऑर्गन
अवैस्कुलर नेक्रोसिस के लक्षण
ऑस्टियोनेक्रोसिस: डेथ ऑफ बोन
नॉटिंघम और कील यूनिवर्सिटी की रिसर्च
आर्थराइटिस भारत में
आर्थराइटिस की वजह
आर्थराइटिस कैसे होता है
गठिया का रोग, क्या हैं वजह
आर्थराइटिस: क्या हैं लक्षण
हड्डियां मजबूत कैसे बनेंगी?
आर्थराइटिस में ये जरूर खाएं
हड्डियों के लिए सुपरफूड
गठिया दर्द में इनसे मिलेगा आराम
आर्थराइटिस में इन चीजों से करें परहेज
गठिया की बीमारी, यूथ पर क्यों भारी
जोड़ों में दर्द, परहेज ज़रूरी
जोड़ों में दर्द, सावधान रहें
पीड़ातक तेल, घर में बनाएं
ये हैं जरूरी सामान:
तेल बनाने की विधि
आर्थराइटिस के लिए एक्यूप्रेशर
Yoga Tips: कोरोना के बाद बढ़े टीबी के 25% मामले, स्वामी रामदेव से जानिए जड़ से ठीक करने के उपाय
संपादक की पसंद