1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण के बारे में ये बातें

जानिए पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण के बारे में ये बातें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Dec 13, 2015 05:52 pm IST

बॉलीवुड फिल्मों ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार को आज देश के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मविभूषण से नवाजा गया है। जानें इसके बारे में हर एक खास बात।

dilip kumar- India TV Hindi
dilip kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार को आज देश के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मविभूषण से नवाजा गया है। आपको बता दें इस साल महानायक अमिताभ बच्चन को भी पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। आज हम आपको अपनी खबर में पद्म पुरस्कारों से जुड़ी वो तमाम जानकारियां देंगे जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।

तीन तरह के होते हैं पद्म पुरस्कार: पदम पुरस्कार तीन प्रकार के होते हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री।  

क्यों मिलते हैं पदम पुरस्कार: पदम पुरस्कार मुख्य तौर पर शासकीय सेवकों द्वारा प्रदत्त सेवा के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिए जाते हैं।  

कौन करता है सिफारिश:

पदम पुरस्‍कारों की सिफारिश राज्‍य सरकार/संघ राज्‍य प्रशासन, केन्‍द्रीय मंत्रालय/विभाग के साथ साथ उत्‍कृष्‍टता संस्‍थानों आदि से प्राप्‍त की जाती हैं। इसके बाद एक समिति इन नामों पर विचार करती है। पुरस्कार समिति जब एक बार सिफारिश कर देती है फिर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति इस पर अपना अनुमोदन देते हैं और इसके बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन सम्मानों की घोषणा की जाती है।

पदम विभूषण:

पद्मविभूषण पद्म पुरस्कारों में सर्वोच्च होता है। इस सम्मान में पुरस्कार स्वरूप 1-3/16 इंच का कांसे का एक बिल्ला मिलता है। इसके केंद्र में एक कमल का फूल होता है। इसमें सफेद रंग में फूल की पत्तियां होती हैं। इस फूल के ऊपर नीचे पद्म विभूषण लिखा होता है। वहीं इस बिल्ले के पिछले हिस्से में अशोक चिन्ह बना होता है।

पद्म भूषण:

इस सम्मान में भी कांसे का बिल्ला दिया जाता है जो 1-3/16 इंच का होता है। इसमें भी बीच में कमल का फूल बना होता है जिसकी तीन पत्तियां इसे घेरे रहती हैं। इस फूल के ऊपर नीचे पद्मभूषण लिखा रहता है।

पद्म श्री: संस्कृत में पद्म का मतलब कमल होता है। इसमें भी एक कांसे का फूल दिया जाता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें पद्म अवार्ड के बारे में सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत