1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के जहानाबाद में स्थिति हुई सामान्य, दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

बिहार के जहानाबाद में स्थिति हुई सामान्य, दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2019 11:47 am IST,  Updated : Oct 10, 2019 04:29 pm IST

जहानाबाद में स्थिति सामान्य हो गई है और प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। प्रतिमाओं पर पथराव के बाद पूजा समितियों ने दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी और पूजा समिति से जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने की मांग को लेकर विसर्जन रोक दिया था।

बिहार के जहानाबाद में दुर्गा विसर्जन पर बवाल, नाराज लोगों ने की आगजनी और दुकानों में तोड़फोड़- India TV Hindi
बिहार के जहानाबाद में दुर्गा विसर्जन पर बवाल, नाराज लोगों ने की आगजनी और दुकानों में तोड़फोड़

नई दिल्ली: जहानाबाद में स्थिति सामान्य हो गई है और प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। प्रतिमाओं पर पथराव के बाद पूजा समितियों ने दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी और पूजा समिति से जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने की मांग को लेकर विसर्जन रोक दिया था। जिले के DM और SP से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पूजा समितियों ने विसर्जन शुरू किया।

बता दें कि दुर्गापूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कई राज्यों में बवाल हुआ था। बिहार से लेकर यूपी और राजस्थान में दो गुटों में टकराव की खबर है। बिहार के जहानाबाद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। विसर्जन के दौरान लोगों ने जुलूस पर पथराव किया था इसके बाद नाराज लोगों ने आगजनी की और कई दुकानों में तोड़फोड़ की।

जुलूस पर हुई पथराव के बाद बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने शहर के सभी चौक को जाम कर दिया था। कई जगहों पर आगजनी भी हुई हैं। बता दें कि सिर्फ जहानाबाद में ही दुर्गा विसर्जन को लेकर हंगामा और पथराव नहीं हुआ। पिछले दो दिन से यूपी से लेकर राजस्थान में बवाल मचा है।

यूपी के बलरामपुर में मूर्ति विसर्जन के जुलूस पर पथराव हुआ। विसर्जन करने जा रहे लोगों को पर पत्थर फेंके गए जिसके बाद दो गुटों में जमकर मारपीट और हिंसा हुई। इसी तरह राजस्थान के टोंक में भी दशहरा के मौके पर राम बारात के जुलूस पर पथराव हुआ। छत से लोगों ने पत्थर फेंके जिसके बाद हंगामा मच गया। हालात इतने बिगड़ गए कि धारा 144 तक लगानी पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत