1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंडी में नेर चौक में आवासीय इमारत में लगी आग, 5 लोगों की मौत

मंडी में नेर चौक में आवासीय इमारत में लगी आग, 5 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 07:30 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 01:51 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी में नेर चौक में एक रिहायशी बिल्डिंग में आग भयंकर आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर अभी भी काफी लोग फसे हुए हैं। आग लगने के कारण लोग काफी डर गए हैं।

mandi- India TV Hindi
mandi

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह एक मकान में आग लगने से तीन महिलाओं सहित परिवार के कम से कम पांच सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने बताया कि कल देर रात बारात दुल्हा-दुल्हन को लेकर नेर चौक स्थित मकान पर लौटी थी। (हमारी न तो कोई वेबसाइट है और न ही Facebook या Twitter अकाउंट: बसपा )

मंडी के पुलिस अधीक्षक गुरदेव चन्द शर्मा ने बताया कि दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गयीं, लेकिन आग पर काबू पाने तक पांच लोगों की मौत हो गयी। दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे में दुल्हे के पिता नरेन्द्र सोनी (66), माता वीणा सोनी (62), बुआ सुदेश (70) सुदेश की बहु मोना (40) और पोते साई सोहेल (12) की मौत हुई है।

मंडी के उपायुक्त रूग्वेद ठाकुर ने पीटीआई..भाषा को बताया कि हादसे में मकान के दो कमरे पूरी तरह जल गये। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत