1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EXCLUSIVE VIDEO: PoK से आतंकियों का नया टेप आया सामने, बार-बार गूंजा पीएम मोदी का नाम

EXCLUSIVE VIDEO: PoK से आतंकियों का नया टेप आया सामने, बार-बार गूंजा पीएम मोदी का नाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2019 10:46 am IST,  Updated : Aug 31, 2019 10:46 am IST

दरअसल पीओके में नीलम घाटी के करीब काली घाटी इलाके में एक बड़ा कम्युनिकेशन हब पाकिस्तानी सेना ने बना रखा है। इसका काम भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकियों की मदद करना है।

EXCLUSIVE VIDEO: PoK से आतंकियों का नया टेप आया सामने, बार-बार गूंजा पीएम मोदी का नाम- India TV Hindi
EXCLUSIVE VIDEO: PoK से आतंकियों का नया टेप आया सामने, बार-बार गूंजा पीएम मोदी का नाम

नई दिल्ली: पहली बार पीओके के उस अड्डे का नया सनसनीखेज वीडियो टेप सामने आया है, जहां एक नहीं दस नहीं सैकडों आतंकियों का जमघट लग चुका है। कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान किस कदर बेचैन और बौखलाया हुआ है समझने के लिए ये नया टेप काफी है। ये इलाका है पीओके के नीलम घाटी का जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के एकदम करीब है।

दरअसल पीओके में नीलम घाटी के करीब काली घाटी इलाके में एक बड़ा कम्युनिकेशन हब पाकिस्तानी सेना ने बना रखा है। इसका काम भारत में घुसपैठ करने वाले आतंकियों की मदद करना है। मुमकिन है नए टेप में कैद इन आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश पाकिस्तानी सेना करे। 

पीओके से आए नए टेप में दहशतगर्दों की पूरी फौज मौजूद है। लाइन ऑफ कंट्रोल से चंद किलोमीटर दूर नीलम घाटी का ये वीडियो फुटेज बड़ा सबूत है इमरान खान के बुजदिली का क्योंकि इमरान और बाजवा के इशारे पर आतंक के ये प्यादे कश्मीर में खून-खराबे के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत