1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शादी होते ही Google पर सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं महिलाएं, जानकर हो जाएंगे हैरान!

शादी होते ही Google पर सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं महिलाएं, जानकर हो जाएंगे हैरान!

 Published : Sep 20, 2022 05:10 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 05:10 pm IST

Married Women Search on Google: गूगल पर हमारे हर सवाल का जवाब होता है, लेकिन क्या आपको पता है शादी के बाद महिलाएं गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं? हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि शादी के बाद महिलाएं सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं।

Google पर सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं महिलाएं- India TV Hindi
Google पर सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं महिलाएं Image Source : PIXABAY/FREEPIK

Married Women Search on Google: गूगल देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजिन बन चुका है। गूगल के पास हमारे हर सवाल का जवाब होता है, हम सभी गूगल से लगभग हर रोज न जाने कितने सवाल करते हैं और जवाब हासिल करने कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गूगल पर शादी के बाद महिलाएं सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह सामने आया है कि महिलाएं गूगल पर क्या सर्च करते हैं, जवाब ऐसे आए हैं जो आपको पढ़कर हैरान कर देंगे।

Google के एक डेटा के अनुसार शादीशुदा महिलाएं जो सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करती हैं वो ये है कि पति की पसंद का कैसे पता लगाएं? ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद हर तरह से अपने पति को खुश रखना चाहती हैं इसलिए वो उनकी पसंद नापसंद का ख्याल रखना चाहती हैं। मर्द जल्दी अपनी पसंद और नापसंद जाहिर नहीं करते हैं तो महिलाएं यह भी गूगल पर सर्च करती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं गूगल पर यह भी सर्च करती हैं कि अपने पति का दिल कैसे जीतें? 

अगर आपके शरीर में है इस जगह तिल तो आप पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

चौंकाने वाली सर्च

महिलाएं गूगल से सिर्फ पति की पसंद ही नहीं बल्कि ये भी पूछती हैं कि अपने पति को जोरू का गुलाम कैसे बनाएं। यह सर्च वाकई हैरान करने वाली है। वहीं महिलाएं यह भी सर्च करती हैं कि शादी के बाद बच्चे पैदा करने का सही समय कौन सा है? इसके अलावा वो गूगल से यह भी पूछती हैं कि ससुराल का हिस्सा कैसे बनें? शादी के बाद ससुराल में उन्हें किस तरह से पेश आना चाहिए और कैसे वो ससुराल को अपना बना सकती हैं।

गुलाब के फूल में कपूर जलाने से अचानक मिल सकता है खूब सारा धन, दुश्मन पर भी होता है वार

महिलाएं गूगल से यह भी पूछती हैं कि परिवार की जिम्मेदारी कैसे उठाई जाए। साथ ही वो ये भी जानना चाहती हैं कि शादी के बाद खुद का बिजनेस कैसे चलाएं और परिवार का बिजनेस कैसे हैंडल करें। कुल मिलाकर सर्च में यही आया है कि महिलाएं गूगल से यही जानना चाहती हैं कि वो किस तरह से अपने पति, उसके परिवार और बिजनेस को संभाले। 

Vastu Tips: घर के मेन गेट से घुसती हैं बुरी ताकतें, इस उपाय से दरवाजे से ही लौट जाएगी बुरी नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल