1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. महिलाएं करें गुड और चने की सेवन, ये हैं बेहतरीन लाभ

महिलाएं करें गुड और चने की सेवन, ये हैं बेहतरीन लाभ

 Written By: India TV Health Desk
 Published : May 21, 2016 10:48 am IST,  Updated : May 21, 2016 10:49 am IST

महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया की शिकायत हो जाना आम समस्या बन गई है। शरीर में खासतौर से आयरन की कमी के कारण हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें लेने की सलाह दी जाती है।

jagerry and gram- India TV Hindi
jagerry and gram

हेल्थ डेस्क: आज के दौर में हर कोई अपने कामों में इतना व्यस्त हो गया है कि खुद के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते है। जिसके कारम हमें कई समस्याओं का सामना करना पडता है। हमारी बॉडी ऐसी बन जाती है कि थोड़े से भी उसे कोई न कोई बीमारी हो जाती है।

जिसका मुख्य कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना है। इन समस्याओं में सबसे ज्यादा परेशानी होती है तो महिलाओं को। इन्ही बीमारियों में से एक बीमारी है एनीमिया। इसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है। यह बीमारी ज्यादातर महिलाओं को हो जाती है।

महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग एनीमिया की शिकायत हो जाना आम समस्या बन गई है। शरीर में खासतौर से आयरन की कमी के कारण हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजें लेने की सलाह दी जाती है, ताकि हीमोग्लोबिन का स्तर कम न हो। एनीमिया की समस्‍या दूर करने में गुड़ और चना बेहद फायदेमंद है।

अगर आपको हल्का एनिमिया है तो इससे आप आसानी से काबू पा सकती है। अगर आपको एनीमिया गंभीर है तो उसके लिए डी-वॉमिंग और आयल थेरेपी की जरूरत होगी। जानिए गुड और चना कैसे है फायदेमंद।

गुणों से भरपूर गुड़

गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसमें शुगर भी मौजूद होती है। इसका सेवन करने से यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। साथ ही खून को साफ भी करता है और खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम, आयरन, सोडियम, विटामिन, मिनरल, काबरेहाइड्रेट की मौजूदगी से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल