Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. डायबिटीज से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, मधुमेह से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

डायबिटीज से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, मधुमेह से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 05, 2018 11:29 am IST, Updated : Oct 05, 2018 11:29 am IST

मधुमेह से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है और इससे कैंसर के मरीजों के जीवित रहने की संभावना कम हो सकती है।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes

हेल्थ डेस्क: मधुमेह से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है और इससे कैंसर के मरीजों के जीवित रहने की संभावना कम हो सकती है।

स्वीडिश नेशनल डायबिटीज रजिस्टर (एनडीआर) के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, मधुमेह से पीड़ित 20 प्रतिशत मरीजों में इस बीमारी से अछूते लोगों के मुकाबले कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है और पांच प्रतिशत मरीजों में स्तन कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। (एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू बुखार, जानिए इसके लक्षण, कारण और कैसे करें आप खुद का बचाव )

11 में से एक व्यक्ति डायबिटीज का शिकार

जिन लोगों को कैंसर हो और वे मधुमेह से भी पीड़ित हों तो उनमें स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के कारण मौत की क्रमश: 25 प्रतिशत और 29 प्रतिशत अधिक आशंका होती है।
दुनियाभर में करीब 41.5 करोड़ से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। हर 11 में से एक व्यस्क मधुमेह से पीड़ित है। वर्ष 2040 तक इस संख्या के बढ़कर 64.2 करोड़ होने की संभावना है। (जानिए पोलियो के लक्षण, कारण और प्रकार साथ ही साथ इसकी रोकथाम करने के उपाय )

पिछसे 30 साल में डायबीटिज के मरीजों में तेजी
अनुसंधान का नेतृत्व करने वाली जोर्नस्डोटिर ने कहा, ''हमारा अध्ययन यह नहीं कहता कि जिस भी व्यक्ति को मधुमेह है, उसे बाद में कैंसर हो जाएगा। चूंकि पिछले 30 साल में टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है तो हमारा अध्ययन मधुमेह से देखभाल के महत्व पर जोर देता है।''

अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • शरीर में शुगर लेवल को कम करने के लिए कड़वी चीजे ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए आप अधिक मात्रा में नीम, मेथी, आंवला, एलोवेरा या फिर करेला का सेवन करें।
  • डाटबिटीज रोगियों के लिए जामुन काफी फायदेमंद हो सकते है। इसके लिए जामुन की गुठली को सुखा कर उसका पाउडर बना लें और रोजाना सुबह एक चम्मत इसका सेवन करें।
  • डायबिटीज रोगी अधिक मात्रा में तौरी, लौकी, पालक, परवल, आदि का सेवन करेँ।
  • जामुन की गुठली के अलावा उनके गुदा, छाल भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते है।

(इनपुट भाषा)

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement