1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूं बनाएं स्वादिष्ट पनीर कॉर्न कोरमा

यूं बनाएं स्वादिष्ट पनीर कॉर्न कोरमा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2015 09:27 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 09:31 pm IST

नई दिल्ली: आपने पनीर से बनी कई तरह की डिश खाई या बनाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी पनीर, कॉर्न, और दही से बनी डिश बनाई होगी। यह खानें में बहुत ही टेस्टी होती है।

Recipe: पनीर कॉर्न कोरमा- India TV Hindi
Recipe: पनीर कॉर्न कोरमा

नई दिल्ली: आपने पनीर से बनी कई तरह की डिश खाई या बनाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी पनीर, कॉर्न, और दही से बनी डिश बनाई होगी। यह खानें में बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही ये प्रोटीन यु्क्त भी है। इसे आप पराठें के सात या रोटी के साथ खा सकते है। तो फिर आज डिनर में पनीर कॉर्न कोरमा बनाइए और सबको खुश हो कर दीजिए।

सामग्री
1. एक कप पनीर
2. आधा कप उबले हुए कॉर्न
3. एक चौथाई कप दही
5. आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
6. बारीक कटी हुई हरी मिर्च
7. एक बारीक कटा हुआ प्याज
8. एक कप टमाटर प्युरी
9. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
10. एक चम्मच धनिया पाउडर
11. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
12. आधा चम्मच गरम मसाला
13. दो चम्मच खसखस
14. स्वादानुसार नमक
15. आवश्यकतानुसार तेल

यू बनाएं पनीर कॉर्न कोरमा

सबसे पहले एक पैन में थोडा सा तेल डालकर नारियल, खसखस को भून ले इसके बाद इसे ग्राइडर से पीस लें।
अब एक कडाई में थोडा सा तेल डालें । तेल गर्म होने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च डालें थोडा फ्राई करनें के बाद इसमें नीरियल का पेस्ट औप टमाटर प्युरी डाल कर फ्राई करें फिर इसमें धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर आवश्यकतानुसार पानी डालकर पकाए जब तक की ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद इसमें दही डालें और मिलाएं फिर इसमें पनीर और कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें गरम मसाला दालें और 4-5 मिनट पकानें के बाद गैस बंद कर दें। आपका पनीर कॉर्न कोरमा बन कर तैयार है। अब इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें।

ये भी  पढें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल