1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Winter Tips: सर्दियों में इन आटे की रोटियों को खाएं, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

Winter Tips: सर्दियों में इन आटे की रोटियों को खाएं, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

 Edited By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 22, 2022 01:10 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 01:13 pm IST

Winter Tips: सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखना आवश्यक होता है। क्या आप जानते हैं खानपान में कुछ तरह के आटे को शामिल कर आप खुद को गर्म रख सकते हैं। इस लेख में कुछ ऐसे आटों से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं, जिनका सेवन सर्दी के मौसम में लाभकारी हो सकता है।

सर्दियों में खाएं इन आटे की रोटी- India TV Hindi
सर्दियों में खाएं इन आटे की रोटी Image Source : FREEPIK

आमतौर पर अपने घरों में लोग गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं। यूं तो गेहूं के आटे की रोटी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन सर्दी के मौसम में हमें कुछ खास किस्म के आटे की रोटी भी खानी चाहिए। सर्दियों में गिरता तापमान और ठंडी हवाएं हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए इसमें शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए आज आपको बताते हैं कि सर्दियों में किन चीजों के आटे से बनी रोटियां हमारे शरीर को आसानी से गर्म रख सकती हैं।

बाजरे का आटा

सर्दी के मौसम में बाजरे के आटे की रोटी बहुत फायदेमंद होती है। ये न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखती है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने का भी काम करती हैं। जिन लोगों को कमर दर्द या जोड़ों का दर्द सताता है, उन्हें सर्दियों में बाजरे के आटे की रोटी जरूर खानी चाहिए।

रागी का आटा

रागी का आटा भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद चीज माना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और फाइबर जैसे गुणकारी तत्व शामिल होते हैं। रागी का आटा न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इम्यूनिटी के लिए भी बेहतरीन माना जाता है।

Physiotherapy: सत्येंद्र जैन विवाद से चर्चा में आई फिजियोथेरेपी, यहां जानिए ये क्या है? इसे कब और किस बीमारी में कराना चाहिए

ज्वार का आटा

प्रोटीन, विटामिन बी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे गुणकारी तत्वों से युक्त ज्वार के आटे की रोटी सर्दियों में खाना अच्छा माना जाता है। ये इम्यूनिटी को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट देने का काम करता है। अस्थमा, डायबिटीज और ठंड से परेशान लोगों के लिए ज्वार का आटा किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है।

मक्के का आटा

मक्के के आटे से बनी रोटी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मक्के के आटे में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई समेत कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिनसे हमारे शरीर को बड़ा फायदा होता है।

Periods Tips: पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से आप भी हैं परेशान? इन फूड्स का सेवन कर असहनीय क्रैम्प्स से पाएं छुटकारा

कुट्टू का आटा

आपने देखा होगा कि नवरात्र के दिनों में ज्यादातर लोग घर में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में कुट्टू के आटे से बनी रोटियां खाने से हमारे शरीर को कितने फायदे होते हैं। कुट्टू के आटे में प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, पौटेशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

Amla for diabetes: डायबिटीज के मरीज रोज खाएं 2 आंवला, शरीर को एक साथ मिलेंगे कई फायदे

Shilpa Shetty से लें मंडे मोटिवेशन, दिन की शुरुआत करें इन 3 योग के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल