1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खोजने पर भी नहीं मिल रही नौकरी? ज्योतिष के ये उपाय करेंगे मदद, शीघ्र मिलेगी जॉब

खोजने पर भी नहीं मिल रही नौकरी? ज्योतिष के ये उपाय करेंगे मदद, शीघ्र मिलेगी जॉब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2022 06:26 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 06:31 pm IST

ज्योतिष विज्ञान में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से नौकरी की दिशा में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सकता है। लोक मान्यताओं के अनुसार ये उपाय योग्य उम्मीदवार को नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं।

नौकरी नहीं मिल रही तो करें ये ज्योतिष उपाय- India TV Hindi
नौकरी नहीं मिल रही तो करें ये ज्योतिष उपाय Image Source : FREEPIK

मनचाही नौकरी करना हर किसा का ख्वाब होता है। लेकिन संकट काल में और लगातार बढ़ती आबादी में मनचाही क्या लोगों को नौकरी खोजने में ही दिक्कते आ रही है। कई बार तो इंटरव्यू होने के बाद भी लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती। ज्योतिष विज्ञान में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से नौकरी की दिशा में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सकता है। लोक मान्यताओं के अनुसार ये उपाय योग्य उम्मीदवार को नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं वो उपाय जिन्हें  करने से योग्य उम्मीदवार को नौकरी मिलने की संभावना बनती है -  

मनचाही नौकरी खोज रहे हैं तो नियमित रूप से बजरंग बली की पूजा करें। अपने घर की दीवार पर उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाएं। 

इंटरव्यू में जाते वक्त गाय को गुड़ चना या आटे के पेड़े में गुड़ रखकर खिलाने से भी नौकरी की राह आसान होती है। आप ये खाद्य पदार्थ खुद अपने हाथ से गाय को खिलाएं और आशीर्वाद लें।

जिस दिन नौकरी की बात करने जाना हो उस दिन नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिला लें। 

हर शनिवार शनि देव की पूजा करने पर भी जीविका की राह में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं। शनिवार को 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का 108 बार जाप करें। 

सुबह-सुबह पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। पक्षियों को रोजाना सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना डालें। यह उपाय नौकरी दिलाने में काफी कारगर माना जाता है।

इंटरव्यू या नौकरी की बात करने जा रहे हैं तो हाथ में कहीं पीला कपड़ा या धागा बांधकर जाएं, इससे नौकरी पाने की राह आसान होगी। 

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल