1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Shastra: घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए कहां रखें लाफिंग बुद्धा, जानिए कुछ जरूरी वास्तु टिप्स

Vastu Shastra: घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए कहां रखें लाफिंग बुद्धा, जानिए कुछ जरूरी वास्तु टिप्स

 Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 01, 2022 10:26 am IST,  Updated : Jul 01, 2022 03:36 pm IST

Laughing Buddha for positive energy: वास्तु शास्त्र में हम बात आपको लाफिंग बुद्धा के कुछ और वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। ये टिप्स अपना कर आप अपने जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का संचार कर सकते हैं।

Laughing Buddha- India TV Hindi
Laughing Buddha Image Source : INDIA TV

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए लाफिंग बुद्धा घर में कहां रखा जाना चाहिए साथ ही लाफिंग बुद्धा का आकार कितना बड़ा और कैसा होना ज्यादा शुभ होता है? हमारे जीवन में कई बार पूरी मेहनत करने के बाद भी उतना फल नहीं मिलता जितना हम उम्मीद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस सबके पीछे आपके अंदर की पॉजिटिविटी काफी महत्व रखती है। ऐसे में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा हमारे घर को पॉजिटिव बनाने में काफी मददगार हो सकती है। 

लाफिंग बुद्धा से कम 30 इंच की ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए। लगाये जाने के लिये आदर्श ऊंचाई 30 इंच से अधिक और साढ़े बत्तीस इंच से कम होनी चाहिए। मूर्ति की नाक ग्रह स्वामी के दोनों हाथों की उंगलियों के बराबर, यानी कम से कम आठ अंगुल का होना चाहिए और अधिकतम ऊंचाई घर की मालिकन के हाथ की नाप से सवा हाथ के बराबर होनी चाहिए। मुख्य द्वार के सामने रखी हुई मूर्ति का चेहरा मुख्य द्वार के सामने ही होना चाहिए। जैसे ही द्वार खुले सबसे पहले वही मूर्ति दिखे।

ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसकी पूजा भी नहीं की जानी चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल