1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खरमास मास खत्म होते ही मांगलिक कार्य शुरू, जानिए अगले तीन महीने की शादियों के शुभ मुहुर्त

खरमास मास खत्म होते ही मांगलिक कार्य शुरू, जानिए अगले तीन महीने की शादियों के शुभ मुहुर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2022 06:23 am IST,  Updated : Jan 16, 2022 06:23 am IST

14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही खरमास मास खत्म हो चुका है। जानिए अगले तीन माह पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

Vivah Shubh Muhurat 2022 - India TV Hindi
Vivah Shubh Muhurat 2022  Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • खरमास खत्म होते ही शुरू हो जाते हैं मांगलिक कार्य
  • जानिए जनवरी से लेकर मार्च के बीच पड़ने वाले विवाह मुहूर्तों के बारे में

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास या धनुर्मास भी समाप्त हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक खरमास का माह होता है। इस माह में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती हैं। वह मकर संक्रांति होते ही जो शादी-ब्याह आदि शुभ कार्यों पर रोक लगी थी, वो हट जाएगी और फिर से शादियों का सीज़न शुरू हो जाएगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गए थे जो 14 जनवरी 2022 की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक धनु राशि में ही गोचर किया था। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर गए थे। 

जुबान पर कंट्रोल नहीं रहता? संबंध बिगाड़ता है कुंडली में बैठा राहु, जानिए इसके लक्षण

ज्योतिषों के अनुसार खरमास में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह निर्माण, गृह प्रवेश, नए कारोबार का प्रारंभ आदि कार्य नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। 

अब खरमास खत्म होने के साथ ही शुभ कार्य प्रारंभ हो गए हैं। जानिए अगले तीन माह पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्तों के बारे में। 

Chanakya Niti: सांप से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग, दूरी बनाना ही बेहतर

अगले 3 माह पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 में 5 शुभ दिन विवाह के लिए पड़ रहे हैं। इस माह पहला 15 जनवरी को विवाह मुहूर्त बन रहा है। इसके बाद क्रमश: 20, 23, 27 और 29 जनवरी को है। 

फरवरी 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त

फरवरी माह में 4 विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं। पहला 5 फरवरी को हैं। इसके बाद 11, 18 और 19 को है। 

मार्च 2022 में विवाह शुभ मुहूर्त
मार्च माह में विवाह के लिए सिर्फ 2 ही शुभ मुहूर्त है। पहला 4 मार्च और दूसरा 9 मार्च।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल