1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Libra Weekly Horoscope 26 September-02 October 2022: इस हफ्ते तुला राशि वाले खा सकते हैं धोखा

Libra Weekly Horoscope 26 September-02 October 2022: इस हफ्ते तुला राशि वाले खा सकते हैं धोखा

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 25, 2022 06:32 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 06:32 pm IST

Libra Weekly horoscope 26 September-02 October 2022: जानिए तुला राशि राशि वालों का आने वाला सप्ताह कैसा होगा और किन उपायों से आप ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं।

Libra Weekly Horoscope- India TV Hindi
Libra Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
  • इस राशि के बुजुर्ग जातकों को, इस दौरान घुटनों और हाथों से जुड़ीं परेशानियों से निज़ात मिल सकती है।

Libra Weekly horoscope 26 September-02 October 2022 (साप्ताहिक राशिफल 26 सितंबर से 02 अक्टूबर 2022):  इस सप्ताह सेहत के नज़रिये से, स्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में दिखाई देंगी, जिससे आप एक अच्छे और बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेकर प्रसन्नचित्त हो सकेंगे। लेकिन चंद्रमा और केतु की युति की वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है इसलिए आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा। इस राशि के बुजुर्ग जातकों को, इस दौरान घुटनों और हाथों से जुड़ीं परेशानियों से निज़ात मिल सकती है। सप्ताह के मध्य चरण में नीच का चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर करेगा इसलिए इस समय आपको अपना धन किसी भी प्रकार की कमेटी या किसी भी ग़ैरक़ानूनी निवेश में लगाने से बचना होगा, चाहे फिर आपको उसमें अच्छा मुनाफ़ा दिखाई दे रहा हो। 

संभव है कि शुरुआत में आपको अपना धन सुरक्षित दिखाई दें, लेकिन बाद में उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह प्रबल आशंका है कि आपका कोई पुराना और करीबी मित्र, आपको कोई बड़ा धोखा देगा। इसके चलते आप अपना गुस्सा परिवार के किसी सदस्य पर निकाल सकते हैं जिससे पारिवारिक वातावरण में अशांति उत्पन्न होगी, साथ ही इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। करियर और पेशे के लिहाज़ से, इस सप्ताह आपकी राशि के जातकों को तनाव और जीवन में आ रहे हर उतार-चढ़ाव से निजात मिल सकेगी क्योंकि ये समय आपके जीवन में कुछ ऐसे अच्छे बदलाव और अप्रत्याशित घटना लेकर आने वाला है जिसका आप काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे थे। 

इस दौरान सूर्य, बुध, चंद्रमा और शुक्र बारहवें भाव में विराजमान होंगे, जिसके चलते इस राशि के छात्रों को विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें शुरुआत से ही मेहनत और अपने प्रयास सही दिशा में करते रहने की आवश्यकता होने वाली है। इस दौरान किसी व्यक्ति द्वारा मिला गया सही मार्गदर्शन भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 

उपाय: शुक्रवार के दिन मंदिर में रुई दान करें। 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: घर में भगवान की मूर्ति को गलत तरीके से रखना पड़ सकता है भारी, छिन सकता है पूरा धन

Vastu Tips: हर जगह मिलेगी सफलता और चारों ओर से आएगा पैसा, बस घर में रखनी होगी ये छोटी सी चीज

Cancer Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: हर मुश्किल पर पाएंगे विजय, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Aries Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: ग्यारहवें भाव में शनि बना रहे धन लाभ के योग, एक्स्ट्रा इनकम के खुलेंगे रास्ते

Taurus Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: वृषभ राशि वालों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, खूब बढ़ेगी आमदनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।