1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Astro Tips For Thursday: गुरुवार को भूलकर भी ना करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज

Astro Tips For Thursday: गुरुवार को भूलकर भी ना करें ये काम, भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 21, 2022 08:51 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 08:51 pm IST

Astro Tips For Thursday: कहा जाता है कि गुरुवार के दिन कुछ काम को करने से आपको बचना चाहिए ताकि विष्णु जी नाराज न हों। जानिए उन कामों के बारे में जिन्हें आपको गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए।

Astro Tips For Thursday- India TV Hindi
Astro Tips For Thursday Image Source : INDIA TV

Highlights

  • गुरुवार को विधि-विधान के साथ पूजा करने से गुरु ग्रह शांत रहता है।
  • कहा जाता है कि गुरुवार के दिन कुछ काम को करने से आपको बचना चाहिए ताकि विष्णु जी नाराज न हों।

Astro Tips For Thursday:  यूं तो हिंदू धर्म में हर काम करने का एक दिन होता है साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस दिन ये काम नहीं कर सकते या फिर इस दिन ऐसे काम करने से भगवान खुश होते हैं। इन्हीं में से एक गुरुवार का दिन है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं गुरुवार को विधि-विधान के साथ पूजा करने से गुरु ग्रह भी शांत रहता है।

वैसे तो कहा जाता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। लेकिन जिस तरह से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं ठीक उसी तरह से वे रुष्ट भी आसानी से हो सकते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु आपसे नाराज न हों इसका आपको खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि विष्णु भगवान के नाराज होने से मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। इसलिए कहा जाता है कि गुरुवार के दिन कुछ काम को करने से आपको बचना चाहिए ताकि विष्णु जी नाराज न हों। जानिए उन कामों के बारे में जिन्हें आपको गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए। 

Wishes for happiness and prosperity: छत्तीसगढ़ में है 800 साल पुरानी कुत्ते की समाधी, यहां खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामनाएं होती हैं पूरी

गुरुवार को न धोएं बाल 

मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन बाल नहीं धोना चाहिए और न ही इस दिन किसी को नाखून काटने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

खिचड़ी का न करें सेवन
कहा जाता है कि गुरुवार के दिन घर में खिचड़ी बनाना अशुभ होता है। इसलिए इस दिन घर पर न ही खिचड़ी बनाएं और न खाएं। 

Vastu : अगर इस समय घर से बाहर फेंकते हैं कूड या मिटटीतो रूठकर चली जाएगी लक्ष्मी 

इस दिन कपड़े धोने से बचें 
गुरुवार के दिन कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु क्रोधित हो सकते हैं। 

केले का न करें सेवन
हिंदू धर्म में केले के पेड़ को काफी पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसे में आपको गुरुवार के दिन भूलकर भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन आप चाहें तो भगवान विष्णु को इसका भोग लगा सकते हैं। 

Vastu Tips: कहीं आपके नल से भी तो नहीं टपकता रहता पानी? सावधान; आ सकती है कंगाली

दाढ़ी बनाने और बाल काटने से बचें
भूलकर भी गुरुवार के दिन अपने सिर के बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे बृहस्पति दोष भी बढ़ जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म