1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल

तीसरे वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2019 10:58 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 11:10 am IST

सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से जीता थो तो वहीं दूसरा मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का निर्णायक मैच एमसीजी में खेला जाएगा।

तीसरे वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में किया शा- India TV Hindi
तीसरे वनडे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा बदलाव, इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल Image Source : GETTY

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच व निर्णायक मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने एडम जाम्पा और बिली स्टैनलेक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। स्टैनलेक ने पेसर जेसन बेहरनडॉर्फ की जगह ली है, जिन्हें पीठ में दिक्कत के कारण बाहर रखा गया है। वहीं नाथन लियोन की जगह एडम जाम्पा को शामिल किया गया है। बीबीएल टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को भी वापस बुलाया गया है।

बता दें कि सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 34 रनों से जीता थो तो वहीं दूसरा मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का निर्णायक मैच एमसीजी में खेला जाएगा। 

आखिरी वनडे मैच के लिए ये है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- एरोन फिंच, एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, झाई रिचर्डसन, पीटर सिडल, एडम ज़म्पा, बिली स्टानलेक।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल