Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी पर एरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी पर एरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान

Reported by: Bhasha Published : Dec 28, 2018 03:47 pm IST, Updated : Dec 28, 2018 03:47 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का वापसी पर खुले दिल से स्वागत होगा। 

Steve Smith, David Warner and Aaron Finch- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Steve Smith, David Warner and Aaron Finch

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का वापसी पर खुले दिल से स्वागत होगा। स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट ने हाल में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में खुलकर बात की। इन दोनों ने कहा कि केपटाउन में इस घटना के पीछे वॉर्नर का हाथ था। 

फिंच ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा,‘‘जब डेवी और स्टीव ऑस्ट्रेलिया और अपने प्रांतों की तरफ से खेलने के हकदार बन जाएंगे तो मुझे लगता है कि उनका खुले दिल से स्वागत होगा।’’

 
फिंच ने कहा कि वॉर्नर और स्मिथ को तीन महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिये खुद को साबित करना होगा। उन्होंने कहा,‘‘जो कुछ हुआ वह बीती बात है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के सभी मानदंडों को पूरा करने के लिये वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’ 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement