1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS, 2nd T20I LIVE STREAMING: टीम इंडिया के लिए करो या मरो की जंग, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND vs AUS, 2nd T20I LIVE STREAMING: टीम इंडिया के लिए करो या मरो की जंग, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 23, 2022 07:51 am IST,  Updated : Sep 23, 2022 07:51 am IST

IND vs AUS, 2nd T20I LIVE STREAMING: भारतीय टीम पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से हार गई थी। तीन मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पिछड़ रहा है।

IND vs AUS, 2nd T20I LIVE STREAMING- India TV Hindi
IND vs AUS, 2nd T20I LIVE STREAMING Image Source : INDIA TV

Highlights

  • तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे
  • पहला मैच भारतीय टीम ने 4 विकेट से गंवाया
  • नागपुर में टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

IND vs AUS, 2nd T20I LIVE STREAMING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने 4 विकेट से गंवा दिया था। ऐसे में अब नागपुर में होने वाला दूसरा मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला है। भारतीय टीम यहां हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम अगर यहां हारती है तो उसे सीरीज गंवानी पड़ जाएगी। दोनों टीमों के बीच करीब दो साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था जबकि 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों घर उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी सारी अहम जानकारियां:-

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20?

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (23 सितंबर) को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा यह मुकाबला?
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे और मैच की पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी। 

किस चैनल पर देखा जा सकता है मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके साथ मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और ताजा अपडेट https://www.indiatv.in/sports पर भी पढ़ी जा सकती है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस,ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, नेथन एलिस, डेनिएल सैम्स, सीन एबॉट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल