चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान स्पेन को निर्यात में 56 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और ये पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3 अरब डॉलर से बढ़कर 4.7 अरब डॉलर हो गया।
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम की कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बेल्जियम की कोर्ट ने मेहुल चोकसी की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज कर दी है। ऐसे में भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है।
बेल्जियम के सांसद फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को 'आतंकवादी देश' करार देते हुए यूरोप में इसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कट्टर इस्लामी आतंकवाद को समर्थन देता है।
मेहुल चोकसी की नागरिकता एक विवादास्पद मुद्दा था जिसे लेकर उसे उम्मीद थी कि उसे भारत नहीं लाया जा सकेगा। लेकिन, अब इस मामले में बेल्जियम की अदालत से चोकसी को बड़ा झटका लगा है।
बेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। 13000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी चोकसी के खिलाफ भारत की दलीलों को कोर्ट ने सही ठहराया है।
मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार ने बेल्जियम को सुविधाओं की डिटेल भेजी है। भारत ने यह गारंटी दी है कि उसे जेल में पर्याप्त भोजन, 24x7 चिकित्सा देखभाल और स्वच्छ सुविधाएं मिलेंगी।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से विदेशी छात्रों में खलबली मच गई है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले की चपेट में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की बेटी और बेल्जियम की राजकुमारी भी आ गई हैं।
बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ, हार्वर्ड से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स कर रही हैं। 2001 में जन्मीं एलिजाबेथ, किंग फिलिप और क्वीन मथिल्डे के चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं।
भारत में पीएनबी से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के बाद हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी विदेश भाग गया था। अब उसे बेल्जियम में अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। जानें उसके अर्श से फर्श तक पहुंचने की कहानी....
पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। उसने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था और बेल्जियम भाग गया था।
खबर में दावा किया गया है कि चोकसी ने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए बेल्जियम में निवास की अनुमति हासिल करने के वास्ते भ्रामक और फर्जी दस्तावेज पेश किए।
बेल्जियम में दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जहां 14 साल की लड़की के साथ 10 नाबालिगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। सभी की उम्र 11 से 16 साल के बीच है। कथित तौर पर उसके 14 वर्षीय प्रेमी ने दुष्कर्म करने के बाद अपनी प्रेमिका को दोस्तों के लिए उधार में दे दिया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता का समर्थन करने वाले देशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेल्जियम ने भी अब यूएनएससी में भारत को स्थाई सदस्य बनाए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बेल्जियम ने तारीफ भी की है।
ब्रुसेल्स में हमलावरों ने दो स्वीडिश नागरिकों को गोली मार दी है। कथित वीडियो में बंदूकधारी दो स्वीडनवासियों की हत्या करते हुए कहता है, 'मैं इस्लामिक स्टेट से हूं।' इस घटना पर बेल्जियम के पीएम ने गहरा दुख जताया है।
मृतक की पत्नी के अनुसार वह अपने पति और दो बच्चों के साथ काफी खुश थी, लेकिन चैटबॉट ने उसकी जिंदगी में भूचाल ला दिया।
Hockey World Cup 2023 के फाइनल में जर्मनी की टीम ने बेल्जियम को मात दी है।
अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी सीधे यूक्रेन युद्ध में कूद गए हैं। इससे जंग लगातार भीषण से भीषणतम की ओर बढ़ती जा रही है। जबकि इस महीने रूस लगभग यूक्रेन पर हावी हो चुका था। रूसी आक्रमण के आगे यूक्रेनी सेनाएं पस्त हो रही थीं।
फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान जारी न करने का अनुरोध किया था। हमले के वायरल हुए वीडियो में हमलावर चाकू से हमला करते हुए साफ नजर आ रहा था।
यूरोपीय देश बेल्जियम के ब्रसेल्स में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने सरकार से और अधिक वेतन की मांग की। इसका कारण यह है कि यहां ऊर्जा की लागत में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण करीब 16,500 लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
बेल्जियम को फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को के हाथों 2-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़