घरेलू आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने BSE और NSE को अपना स्प्ष्टीकरण भेजा है। कर्मचारियों, शेयरधारकों और निवेशकों को कंपनी की तरफ से जारी सफाई के बाद स्पष्ट जवाब मिल गया है।
फरवरी में रोजगार की ये कमजोर स्थिति ईरान के साथ युद्ध के कारण पैदा हुई आर्थिक अनिश्चितता को दर्शाती है। इस युद्ध की वजह से तेल की कीमतों में उछाल आया है और व्यवसायों एवं उपभोक्ताओं पर अप्रत्याशित लागत का बोझ बढ़ा है।
क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी सेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेक्टर में जॉब के मामले में महानगरों का दबदबा है।
AI वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए उत्पादकता और वृद्धि का बड़ा इंजन साबित हो सकता है, लेकिन इसके साथ आने वाले रोजगार परिवर्तन को संभालने के लिए स्किल डेवलपमेंट, रीस्किलिंग, शिक्षा सुधार और मजबूत नीतियां जरूरी हैं। भारत जैसी युवा-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए यह सुनहरा मौका है।
यह मिशन भारत को एआई युग में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और वैश्विक नवाचार का नेतृत्व करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। जल्द ही लॉन्च होने वाले इस मिशन से युवाओं, क्रिएटर्स और उद्योगों को बड़े अवसर मिलने की उम्मीद है।
हायरिंग नोटिस के मुताबिक, इंडिगो उन पायलटों को भी नौकरी देने के लिए तैयार है, जिन्होंने पहले कभी एयरबस A320 विमान नहीं उड़ाया है, जबकि इंडिगो मुख्य रूप से एयरबस A320 विमान का इस्तेमाल करती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केटिंग, सर्च, पीपल ऑपरेशंस और हार्डवेयर जैसे अहम विभागों में करीब 5% कर्मचारियों ने इस साल वॉलंटरी एग्जिट पैकेज को चुना है। यह देखना दिलचस्प है कि वॉलंटरी एग्जिट पैकेज कौन ले रहा है। कई लोग करियर ब्रेक चाहते हैं, तो कुछ अपने परिवार की देखभाल के लिए यह विकल्प चुन रहे हैं।
10वीं की परीक्षा पास कर चुके कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। इंडिया पोस्ट और रेलवे समेत अन्य विभागों में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।
जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में युवाओं के लिए भर्ती निकाले जाने का ऐलान किया गया है। सीएम उमर अबदुल्ला ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं की भीड़ रविवार को सतना में बेकाबू हो गई। कार्यालय के बाहर सैकड़ों बेरोजगार युवा इंटरव्यू देने पहुंचे, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी का शिकार हो गया। हालात ऐसे बने कि कार्यालय परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची
केंद्र सरकार ने अब तक 18,000 रोजगार मेलों का आयोजन किया है। इसके तहत सरकारी क्षेत्र में 11.49 लाख नियुक्तियां की गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में केंद्र सरकार द्वारा 17 करोड़ रोजगार अवसर पैदा किए।
CBSE ने सीनियर अकाउंट ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवदेन करने की लास्ट डेट 13 फरवरी 2026 है।
RBI ने Office Attendant के 572 पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। 10वीं पास युवा आज से ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या होगी चयन प्रक्रिया और कितना होगा वेतन।
आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो फिर यह खबर बिल्कुल आपके लिए ही है। आपको बता दें कि तीन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकली हैं।
बेहतर करियर और पैसे कमाने के लिए भारत से विदेश जाने का मजबूत रुझान देखा गया है। विदेशी प्रवास को लेकर भारतीयों की पसंद में भी बदलाव आ रहा है।
AI लोगों को नौकरियों से निकलवाने के अलावा नई नौकरी तलाश करने में भी परेशानी खड़ा कर रहा है। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक एआई से परेशान होकर लोग डेटिंग ऐप्स के जरिए नई नौकरी तलाश रहे हैं।
बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2026 है।
दिल्ली में मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है।
आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं।
महाराष्ट्र में फर्जी दिव्यागंता का मामला सामने आने के बाद सरकार ने कार्रवाई की है। फर्जी दिव्यांगता दिखाकर नौकरी करने वाले कर्मचारियों को हटा दिया गया है। साथ ही संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़