KAR vs J&K Final, Day 4: कर्नाटक वर्सेस जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसमें उनकी कुल बढ़त 477 रनों की हो गई है।
कर्नाटक के यादगीर जिले में खुद को बाबा कहने वाले एक शख्स पर Pocso एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कथित बाबा वायरल वीडियो में वह सात साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करते देखा जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक की टीम का सामना कर रही है, जिसमें दूसरे दिन के खेल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक ऐसी हरकत की जिसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। जिसको लेकर अब पारस डोगरा पर भारी जुर्माना भी लगना तय माना जा रहा है।
Ranji Trophy Final: कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला हुबली के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन के खेल के दौरान एक बड़ा बवाल मैदान पर देखने को मिला, जब जम्म-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के प्लेयर को अपना सिर दे मारा।
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में झगड़े में बीच-बचाव करने जाना एक छात्र को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, छात्र के सीने पर मुक्का मार कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 5 नाबालिगों को पकड़ा है।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने रणवीर सिंह को 'कंतारा' मामले में नोटिस जारी किया और कहा कि 2 मार्च तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए। यह मामला IFFI में उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ा है।
कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने शिराहट्टी से बीजेपी विधायक चंद्रू लमानी को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने तंज कसते हुए बीजेपी की ईमानदारी पर सवाल उठाए और कहा कि इस पार्टी के लोग रिश्वत ले ही नहीं सकते।
कर्नाटक में एक BJP विधायक को 11 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने विधायक के खिलाफ ये कार्रवाई की है।
कर्नाटक के कलबुर्गी में परीक्षा के दौरान छात्र को नकल करने से रोकना परीक्षा के निरीक्षक के लिए भारी पड़ गया। पकड़े जाने के बाद भड़के हुए छात्र ने निरीक्षक पर हमला कर दिया जिसका Video वायरल हो रहा है।
कर्नाटक के बागलकोट जिले में सांप्रदायिक हिंसा और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। शिवाजी जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के पास रखे ठेलों में आग लगा दी गई। इलाके में तनाव के बाद पुलिस गश्त लगा रही है।
सीसीबी पुलिस ने कुख्यात अपराधी सफवान हुसैन को गिरफ्तार किया है, जो हत्या, अपहरण, सामूहिक बलात्कार सहित लगभग 26 आपराधिक मामलों में शामिल था। अपराध को अंजाम देने के बाद वह लगभग नौ वर्षों से विदेश भाग गया था।
कर्नाटक के हासन जिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। उसके कपड़े नहर किनारे मिले थे। उसने मरने का नाटक किया था। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला की पड़ताल शुरू की, जिसके बाद उसे उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कर्नाटक के मंगलुरु में तेज रफ्तार बाइक युवक ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान बच गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
कर्नाटक के हम्पी में विदेशी महिला पर्यटक से रेप और एक अन्य की हत्या के मामले में कोर्ट ने 3 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।
बेंगलुरु में एक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चल रही बस से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कर्नाटक के मांड्या में एक केमिकल फैक्टरी में विस्फोट हो गया। यहां गैस लीकेज का भी मामला सामने आया है। फिलहाल धमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
कार डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में आ गई थी और सामने से आ रही केएसआरसीटी बस से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
अमेरिका में कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय एक छात्र लापता हो गया है। वह अमेरिका से स्नात्तकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था। भारतीय दूतावास ने घटना पर गहरी चिंता जाहिर की है।
बेंगलुरु में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। इस भयानक मल्टी-व्हीकल हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने आज बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कर्नाटक के भाजपा विधायक बायराती बसवराज को हिरासत में ले लिया। वह हत्या केस में आरोपी हैं।
संपादक की पसंद