मालाड पश्चिम इलाके में फल विक्रेता फलों को सुरक्षित रखने के लिए खतरनाक तरीका अपने हुए पकड़े गए। फलों पर चूहे मारने की दवा लगाते नजर आए। शिकायत के बाद पुलिस ने दो फल विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है।
BMC Nominated Members: BMC के नामित पार्षदों का ऐलान हो गया है। इन 10 Nominated पार्षदों में 4 BJP के हैं। वहीं, 3 शिवसेना UBT, 2 शिवसेना शिंदे गुट और 1 कांग्रेस के नामित पार्षद हैं। पढ़ें नामित पार्षदों की पूरी लिस्ट।
मुंबई को इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ और ट्रांसपोर्ट के मामले में नई रफ्तार देने के इरादे से बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹80,952.56 करोड़ का विशाल बजट पेश किया है। पिछले साल के ₹74,427.41 करोड़ की तुलना में यह बजट 8.77% ज्यादा है।
घाटकोपर में रेलवे पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक उम्मीदवार की मौत हो गई। 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करने के कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया।
मुंबई पुलिस ने शहर में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। बीते 4 साल में पुलिस ने 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है और ड्रग माफिया को भारी नुकसान पहुंचाया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले टोरंटो ने एक बड़ा फैसला लिया है। कनाडा ने भारत के दुश्मन और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
ये मेट्रो लाइन, ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरने वाली पहली मेट्रो होगी। इतना ही नहीं, इस लाइन को भविष्य में मेट्रो 14 के साथ भी जोड़ने का विकल्प रहेगा, जिससे ये नवी मुंबई, कांजुरमार्ग से मुंबई तक डायरेक्ट कनेक्ट हो जाएगा।
गुरुग्राम में 10 करोड़ रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले लग्जरी घरों की बिक्री साल 2025 में लगभग तीन गुना होकर 1494 यूनिट पर पहुंच गई, जो 2024 में सिर्फ 519 यूनिट रही थी।
मुंबई का रियल एस्टेट बाजार आमतौर पर स्थिर और भरोसेमंद निवेश माना जाता है। लेकिन जब कोई संपत्ति चार दशक में शेयर बाजार से भी ज्यादा रिटर्न दे दे, तो वह सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया, जब मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल हुआ है। इससे मुंबई एयर ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिल रही है। आज हुई इस नई सुविधा की शुरुआत की घोषणा से पैसैंजर्स को काफी राहत मिलेगी।
मुंबई साल 2026 में अब तक कितने बच्चे लापता हुए, पुलिस ने कितनों को ढूंढ़ निकाला? सामने आ गई रिपोर्ट
Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में IIT बॉम्बे के एक्स स्टूडेंट ने UKG क्लास की फीस से सम्बन्धित एक खुलासा किया है।
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में महिला ने दावा किया है कि, उसके 2BHK का किराया 1.11 लाख रुपये है।
मुंबई में पुलिस ने सादी वर्दी में जाकर फिल्मी स्टाइल में उन बदमाशों को पकड़ा है जो Lawrence Bishnoi Gang का नाम लेकर कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी वसूल करने की फिराक में थे। इन लोगों ने मैसेज भेजकर पहले 20 लाख की रंगदारी मांगी थी।
घरेलू एयरलाइंस को तकनीकी खामी की वजह से चेक इन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में पैसेंजर्स परेशान रहे। बीते साल भी दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या के चलते 800 फ्लाइट्स देरी से ऑपरेट की गईं।
किशोरी ट्यूशन क्लास जा रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ा और उसे अपनी ओर खींचा। इसके बाद एक और घटना में आरोपी ने किशोरी की ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया।
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस पोस्ट में एक महिला ने हाईराइज इमारतों के सच को उजागर किया है।
टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव बहुमत से मंज़ूर हो गया है। ठाणे के मीरा भयंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बीजेपी द्वारा लाए प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी मिली है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज सुबह अपने भारत दौरे के लिए मुंबई पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने मैक्रों का गले लगाकर स्वागत किया।
भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) ने मुंबई तट के पास 3 संदिग्ध तेल टैंकरों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शक है कि ये टैंकर ईरान से जुड़े हुए हो सकते हैं। हालांकि, ईरान ने इससे साफ इनकार किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़