नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए हामी भरना और निशांत की जनता दल यूनाइटेड में एंट्री चौंकाने वाली रही। इस लेख में हम यह समझने की कोशिश करेंगे कि यह नीतीश कुमार द्वारा उत्तराधिकार का सौंपने का प्लान था या फिर जेडीयू को एकजुट रखने की मजबूरी।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने पटना स्थित पार्टी के ऑफिस में सदस्यता ग्रहण की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
क्या नीतीश के सीएम पद से हटते ही बिहार में शराबबंदी खत्म हो जाएगी? यह सवाल इसलिए उमड़ने लगे क्योंकि नीतीश कुमार ने का शराबबंदी पर खासा जोर रहा और उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसे लागू किया था। अब उनके मंत्री श्रवण कुमार का बयान सामने आया है।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर को पार्टी के कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। जहानाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और कुर्सियां तोड़ दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों-विधायकों और विधान पार्षदों के साथ सीएम आवास पर एक बैठक की। इस बैठक में यह तय हुआ कि नीतीश के बेटे निशांत 8 मार्च को पार्टी में शामिल होंगे। उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
लालू यादव के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा। नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू की बनी। ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।
CM नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है।
अब नीतीश पटना से दिल्ली आएंगे. राज्यसभा के मेंबर बनेंगे. नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री बनेंगे. अमित शाह ने नीतीश कुमार के लिए विदाई भाषण भी दे दिया. हालांकि नीतीश कुमार अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं.
एक तरफ बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ. 20 साल तक सीएम रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली आ रहे हैं. नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया. अमित शाह मौजूद रहे. सवाल ये है कि अब नीतीश कुमार की जगह कौन नया मुख्यमंत्री बनेगा.
आज फाइनल हो गया कि नीतीश अब केंद्र की राजनीति में 20 साल बाद फिर से एंट्री मारने वाले हैं...लेकिन यहां एक सवाल भी पैदा हो गया है..आखिर कौन चलाएगा बिहार सरकार
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल कर दिया है। इसी के साथ माना जा रहा है कि पिछले दो दशक से बिहार में कायम नीतीश युग का अंत हो गया है।
मेरा मानना है, नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के वो जादूगर हैं, जो हर बार अपने खेल से चौंकाते हैं। ये सही है कि उनका स्वास्थ्य ऐसा नहीं है कि बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी ज्यादा समय तक संभाल पाएं लेकिन ये भी सही है कि बिहार में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग नीतीश कुमार के साथ है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं, जिसे उनकी राजनीतिक यात्रा का नया चरण माना जा रहा है। उनके इस कदम के पीछे स्वास्थ्य, कम सक्रिय भूमिका की इच्छा और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन कर दिया है। उन्होंने खुद राज्यसभा का सांसद बनने की इच्छा जताई है। नीतीश ने बताया है कि बिहार के विकास के लिए वह पहले की तरह की काम करते रहेंगे।
Bihar New Chief Minister Race: बिहार में अब सत्ता का नया चैप्टर शुरू होने वाला है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की इच्छा जताने के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर सियासी कयासबाजी तेज है। इस बीच, बिहार की राजनीति के कई नामों पर चर्चा हो रही है।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हमारी सहानुभूति है। जो हो रहा है, हमें पहले से पता था।
राज्यसभा जाने के नीतीश कुमार के पोस्ट पर आरजेडी का बयान आया है। आरजेडी नेता ने कहा कि ये पोस्ट दिल्ली दरबार से हुई है। उन्होंने कहा कि ये शिंदे मॉडल को लागू करने की कोशिश है।
बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। अब नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है।
Live: बिहार की राजनीति में आज काफी बड़ा दिन है। नीतीश कुमार बिहार के सीएम का पद छोड़कर एक बार फिर से दिल्ली की सियासत करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस घटनाक्रम से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। अब बिहार में नए सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़