जापान में रविवार को संसदीय चुनाव संपन्न हो गए। एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री ताकाइची के गठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलने का दावा किया जा रहा है।
चुनाव से पहले आए समाचार पत्रों के सर्वे में सामने आया है कि सनाए ताकाइची ये चुनाव जीत सकती हैं। विरोधी पार्टी पर उनका गठबंधन भारी पड़ता हुआ दिख रहा है। चुनाव के बीच जापानी पीएम सनाए ताकाइची का बयान सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई के नैतिक उपयोग पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए और देश में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित एआई इकोसिस्टम बनना चाहिए।
लाल बहादुर शास्त्री का कद भले ही छोटा था, जीवन भले ही सादा रहा हो लेकिन देश के लिए उन्होंने हमेशा सबसे आगे रहकर काम किया। उन्होंने बखूबी अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने साबित किया। यह अलग बात है कि पीएम रहते ही उनकी मौत हो गई और ये हमारे देश का दुर्भाग्य था।
इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद अली ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद पीएम मोदी का स्वागत करने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पहुंचे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमत्री एंथनी अल्बनीज ने अपनी महिला मित्र हेडन से शनिवार को शादी कर ली। इस शादी समारोह में सिर्फ चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया।
नेपाल ने सीमा पर फिर से तनाव बढ़ाने वाला कदम उठाया है। नेपाल ने 100 रुपये की नई करेंसी में छपे नक्शे में भारत के 3 क्षेत्रों पर अपना दावा करके नया विवाद पैदा कर दिया है।
ब्रिटेन की खेल, संस्कृति और मीडिया मामलों की मंत्री लिसा नंदी को अपनी एक गलती के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से माफी मांगनी पड़ी है। कीर स्टार्मर ने उनकी माफी को स्वीकार कर लिया है।
नीदरलैंड की राजनीत बड़े बदलावों के करीब है। पूर्व एथलेटिक्स रॉब जेटन नीदरलैंड के पहले गे प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उनकी पार्टी ने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है।
थाईलैंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। फ्यू थाई पार्टी ने अब जुलापुन अमोर्नविवाट को अपना नया नेता चुन लिया है। इसे थाईलैंड की राजीनीति में शिनावात्रा परिवार के वर्चस्व के खात्मे का संकेत माना जा रहा है।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री किस्टोफर लक्सन ने हिंदुओं के नववर्ष के अवसर पर वेलिंगटन के बीएपीएस मंदिर में पहुंचकर आरती और पूजा की। इस दौरान उन्होंने अन्नकूट उत्सव मनाया।
फ्रांस में राजनीतिक और आर्थिक संकट ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। इस बीच शनिवार को लेकोर्नू को एक हफ्ते में दूसरी बार प्रधानमंत्री बना दिया गया है।
फ्रांस के प्रधानमंत्री लेकोर्नु के इस्तीफे के बाद से देश में राजनीतिक संकट गहराया गया है। राष्ट्रपति मैक्रों सरकार के सामने बड़ी चुनौती पैदा हो गई है। हालांकि मैक्रों ने जल्द नए पीएम घोषित करने का ऐलान किया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई यात्रा संपन्न करने के बाद भारत में एआई और फिनटेक के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा है। हॉस्पिटल की ओर से उनकी सेहत को लेकर अपडेट भी जारी किया गया है।
जापान की सत्ता में भारी फेर-बदल होने के संकेत मिल रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी ने साने ताकाइची को अपना नया नेता चुना है। ऐसे में ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हो गई हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अगले हफ्ते भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह मुंबई के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे से पहले भारत और यूके ने क्वांटम कंप्यूटिंग में बड़ा समझौता किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान कई देशों ने ग्लोबल साउथ की आवाज उठाने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है।
रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ही एक सहयोगी देश ने बड़ा झटका दिया है। हंगरी ने कहा है कि वह आगे भी रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक संगीतमय कार्यक्रम 'मेरा देश पहले- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेंद्र मोदी' नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़