Budget Session Live: संसद के बजट सत्र में विपक्षी दलों द्वारा लगातार हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूएस ट्रेड डील पर आधिकारिक रूप से बयान दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
संसद के बजट सत्र में आज फिर लोकसभा में हंगामा हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया है। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...
बीजेपी से राज्यसभा सांसद सदानंदन मास्टर ने उच्च सदन में भावुक स्पीच दी है। उन्होंने 31 साल पहले अपने ऊपर हुए हमले को याद किया, जिसमें उनके दोनों पैर काट दिए गए थे।
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल ने पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे की किताब का जिक्र किया। इसी पर हंगामा हुआ। दो बार कार्यवाही स्थगित हुई और तीसरी बार पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने NDA गठबंधन में डिमांड रख दी है। मांझी ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) को एक सीट मिलनी चाहिए।
परमाणु ऊर्जा से जुड़े 'SHANTI बिल' को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित कर दिया गया है। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है तो वहीं, पीएम मोदी ने इस बिल के पास होने को परिवर्तनकारी क्षण करार दिया है।
अमित शाह ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेते हुए उम्मीद जतायी कि इस चर्चा के माध्यम से देश के बच्चे, युवा और आने वाली पीढ़ी यह बात समझ सकेगी कि वंदे मातरम् का देश का आजादी दिलाने में क्या योगदान रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने इंडिगो को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। यात्रियों को हुई भारी परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी जारी की गई है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि 10 मिनट के अंदर ये डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर नहीं पहुंचाते हैं तो इनकी रेटिंग कम कर दी जाती है। इनकी रोजी रोटी पर हमेशा संकट बना रहता है।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा आवारा कुत्ते को लेकर संसद आने और इससे जुड़े बयान देने को लेकर विवाद जारी है। बुधवार को जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो एक और दिलचस्प घटना देखने को मिली।
राज्यसभा के नारा बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जय हिंद और वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है। यह हमारी आजादी का नारा है। जय हिंद हमारे नेताजी का नारा है।
सज्जाद लोन ने एक बार फिर से बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एनसी ने बीजेपी को सात वोट गिफ्ट किए हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि 3-1 पर किसी को शिकायत नहीं होनी चाहिए। 4-0 की हमने पूरी कोशिश की लेकिन आखिरी समय पर हमारे साथ कुछ लोगों ने विश्वासघात किया। हमें कुछ लोगों ने धोखा दिया।
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हुए। इस चुनाव में क्रास वोटिंग भी हुई। इस कारण नेशनल कांफ्रेंस के 3 नेता और भाजपा के एक नेता ने चुनाव में जीत हासिल की।
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा चुनाव हुए। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने एक सीट पर कब्जा कर लिया।
Jammu Kashmir Rajya Sabha Election Result: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को पहली बार राज्यसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन तो भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की।
राज्यसभा की 4 सीटों के चुनाव के लिए सुबह से ही वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोटिंग की है। सभी पार्टियों ने व्हिप जारी कर सभी सदस्यों से वोट करने की अपील की है।
राज्यसभा चुनाव पर CM उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम चारों सीटें जीतने जा रहे हैं। वहीं, JKNC चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस हमारे साथ है और वे राज्यसभा चुनाव में हमारा सपोर्ट कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक कर्रा ने कहा है कि कांग्रेस ये चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच भाजपा ने तीन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़