1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: हिरण की छलांग देख लोग हुए हैरान, कहने लगे 'फ्लाइंग डियर'

Viral Video: हिरण की छलांग देख लोग हुए हैरान, कहने लगे 'फ्लाइंग डियर'

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Jan 17, 2022 01:35 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 01:35 pm IST

ट्विटर हैंडल वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन द्वारा साझा किया गया वीडियो आपको चौंका देगा। सोशल मीडिया पर लोगों को यह हिरण अपनी छलांग से मंत्रमुग्ध कर रहा है।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video: हिरण की छलांग देख लोग हुए हैरान, कहने लगे 'फ्लाइंग डियर' Image Source : TWITTER/@WILDLENSE_INDIA

मूक जानवरों और उनकी एक्टिविटी को देखने का एक अलग ही आनंद है। अक्सर  लोग अपने मोबाइल पर आए दिनों जानवरों के वीडियो देखते हुए पाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो को खूब शेयर किया जाता है। इन दिनों एक ऐसे हिरण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी ऊंची छलांग देखकर हर कोई हैरान है। हिरण कूदने के दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि वह उड़ रहा है।

ट्विटर हैंडल वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन द्वारा साझा किया गया वीडियो आपको चौंका देगा। सोशल मीडिया पर लोगों को यह हिरण अपनी छलांग से मंत्रमुग्ध कर रहा है।

हिरण को एक आदमी की हाइट जितनी ऊंचाई की छलांग लगाते हुए देखा जाता है। हिरण ने अपनी एक छलांग में सड़क को पार करने का प्रयास करता है। जैसे ही वह इतनी बड़ी ऊंचाई पर कूदता है, ऐसा लगता है कि जानवर हवा में पक्षियों की तरह पैर फैला कर उड़ रहा है। 

यहां देखें वीडियो:

क्लिप के कैप्शन में लिखा है, “लंबी और ऊंची कूद का स्वर्ण पदक …… को जाता है।" वीडियो को अब तक 41,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हिरण की छलांग को देख लोग अपनी-अपनी प्रतक्रिया देते नजर आए। चंद सोशल मीडिया यूजर्स इसे फ्लाइंग डियर भी कह रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।