1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आए सहदेव दिर्दो, जानिए क्या कहा?

Video: एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आए सहदेव दिर्दो, जानिए क्या कहा?

 Published : Jan 12, 2022 04:38 pm IST,  Updated : Jan 12, 2022 04:38 pm IST

सहदेव दिर्दो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है और बताया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है?

 सहदेव दिर्दो- India TV Hindi
 सहदेव दिर्दो Image Source : INSTAGRAM- SAHDEV DIRDO

Highlights

  • छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था।
  • सहदेव को वायरल गाने 'बचपन का प्यार' के लिए जाना जाता है।

बसपन का प्यार गाना गाकर मशहूर हुए सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनको काफी गंभीर चोटें आई थीं, उनके सिर पर भी चोट लग गई थी जिसके बाद वो बेहोश हो गए थे। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं। सहदेव लाल रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, उनके कान में इयरफोन और हाथ में घड़ी है। वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं- ''नमस्कार मैं सहदेव, अभी पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। आप सभी की दुआ और प्रार्थना के लिए धन्यवाद, डॉक्टर-स्टॉफ बहुत-बहुत शुक्रिया, धन्यवाद।''

बादशाह ने सहदेव के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। बाकी लोग भी कमेंट करके सहदेव के ठीक होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा  रही थी। 28 दिसंबर को सड़क हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके जिला अस्पताल में लाया गया था। सहदेव को वायरल गाने 'बचपन का प्यार' के लिए जाना जाता है। वायरल होने के बाद वो बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी ट्वीट करके मदद करने का वादा किया था।

बताया जा रहा है सहदेव अपने परिवार वालों के साथ सुकमा में कहीं जा रहे थे इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते सहदेव को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों उससे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सिर पर 4 टांके लगाए और इलाज शुरू किया। साथ ही एक्सरे भी किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया था।

सहदेव का अलग अंदाज में गाया गाना 'बसपन का प्यार' इतना पॉपुलर हुआ कि वो रातों रात स्टार बन गए। असर ये हुआ कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी सहदेव से ये गाना सुना।

सहदेव के स्कूल के एक शिक्षक ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में रैपर बादशाह ने रीमिक्स के तौर पर रिलीज किया, जिसमें सहदेव भी नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।