

करीना कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनके फैशन और स्टाइल के चर्चे देश से लेकर विदेशों तक हैं। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।
Image Source : Viral Bhayaniइसी बीच करीना कपूर ने फिर से गॉर्जियस अवतार से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर करीना की लेटेस्ट लुक की काफी हो रही है।
Image Source : viral bhayaniदरअसल,बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी।
Image Source : Viral Bhayaniहाल ही में फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। जिसके बाद आज फिल्म का ट्रेलर लांच इंवेट रखा गया। इस दौरान करीना वाइन कलर की स्टाइलिश ड्रेस में गजब ढाती नजर आईं।
Image Source : Viral Bhayaniकरीना की ये डिजाइनर ड्रेस ऐसी थी, जो एक ओर हॉट थी, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें एलिगेंट एंड गॉर्जियस लुक दे रही थी। सबसे खास बात इसकी फिटिंग थी, जो बेबो के कर्वी फिगर को और ज्यादा अट्रैक्टिव दिखा रही थी।
Image Source : Viral Bhayaniइस आउटफिट में करीना बला की खूबसूरत दिख रहीं। वहीं इसके साथ हाई हील्स और कान में बड़े इयररिंग्स पहने करीना का लुक काफी क्लासी दिख रहा।
Image Source : Viral Bhayaniइसके साथ करीना ने न्यूड मेकअप किया है और बालों का बन बनाया हुआ है। इस लुक में करीना बेहद गॉर्जियसलग रही हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस की नज़रें टिक गई हैं।
Image Source : Viral Bhayaniवहीं इन तस्वीरों में उनका ख़ूबसूरत अंदाज़ लोगों को भा रहा है। फैंस के बीच उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।
Image Source : viral bhayaniकरीना इस दौरान पैप्स को अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटोज में वो अपनी ड्रेस को जमकर फ़्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
Image Source : Viral BhayaniNext : सालों बाद एक ही मंच पर साथ दिखे 'सोनी महिवाल', बेटे-बेटी की फिल्म का सनी देओल-पूनम ढिल्लों ने किया इस तरह प्रचार